कस्बे में सोमवार देर रात भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय के सामने सागर शर्मा की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी दीपक वर्मा को बुधवार सुबह पुलिस ने सलारपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
2 of 8
sagar sharma murder
- फोटो : अमर उजाला
हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद हो गई है। इसके बाद व्यापार मंडल, सागर के परिजनों और गैरभाजपा दलों के नेताओं का धरना भी समाप्त हो गया।
विज्ञापन
3 of 8
sagar sharma murder
- फोटो : अमर उजाला
दनकौर कोतवाल फरमूद अली ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर दीपक वर्मा को गिरफ्तार किया गया। कोतवाल ने बताया कि वह जिले से बाहर भागने का प्रयास कर रहा था। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व स्कूटी भी बरामद कर ली गई है।
4 of 8
sagar sharma murder
- फोटो : अमर उजाला
उस पर 302, 504 व 506 धाराएं लगी हैं। नामजद दूसरे आरोपी मनोज वर्मा को पुलिस ने हत्या के बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी से पूछताछ के आधार पर दावा किया कि सागर ने दीपक वर्मा से गाली-गलौज की थी।
विज्ञापन
5 of 8
sagar sharma murder
- फोटो : अमर उजाला
इससे वह आपा खो बैठा और उस पर फायरिंग कर दी। दूसरी तरफ, सागर के परिजन हत्या का कारण चुनावी रंजिश बता रहे हैं। सागर के भाई ने पुलिस पर भाजपा प्रत्याशी समेत कई लोगों को बचाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
6 of 8
sagar sharma murder
- फोटो : दीपक शर्मा
इससे पहले, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर बाजार बंद करके व्यापार मंडल और पीड़ित परिजनों ने धरना शुरू कर दिया। गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद दोपहर में धरना खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन
7 of 8
sagar sharma murder
- फोटो : दीपक शर्मा
बता दें कि कस्बा निवासी सागर (22) की सोमवार देर रात घर लौटते वक्त भाजपा प्रत्याशी के दो चचेरे भाइयों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आचार संहिता लागू होने के बावजूद लाइसेंसी हथियार न जमा कराने की लापरवाही में एसएसपी ने कस्बा इंचार्ज को निलंबित कर दिया था।
बाद में राजनीतिक दलों के नेताओं और परिजनों ने शव रखकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 8 घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया था। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और एसडीएम सदर अंजनी कुमार ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शव का अंतिम संस्कार कराया था।