फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले ही मां ने बेटी को दे डाली खौफनाक मौत, मंगेतर का रो-रोकर बुरा हाल, बोला...

Sun, 11 Feb 2018 06:22 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
murder
देहरादून में हुई निर्मम हत्या ने सबको हिला कर रख दिया। प्राप्ति की शादी होने वाली थी। लेकिन उसकी मां ने इससे पहले ही उसकी शुखियों को छीन लिया।






 
विज्ञापन

2 of 8
murder
बेटी से झगड़ा होता था सिर्फ इसलिए उसे मार डाला। उसके दो टुकड़े कर लाश को तीन दिन तक घर में ही छिपाए रखा। फिर सारे खून के निशान मिटा दिए।

 
विज्ञापन

3 of 8
murder
प्राप्ति सिंह की हत्या से उसके मंगेतर और जिम संचालक वरुण का रोते-रोते बुरा हाल था। दोनों ने जल्द शादी करने का सपना संजोया था। इस कारण वरुण का प्राप्ति सिंह के घर आना-जाना था।

 

4 of 8
murder
रोते हुए वरुण ने बताया कि प्राप्ति सिंह को आठ फरवरी को एक इंटरव्यू के लिए नजीबाबाद जाना था। दिल्ली जाने की कोई बात प्राप्ति से नहीं कही थी। सात फरवरी की सुबह प्राप्ति सिंह के मोबाइल पर फोन किया था, मगर वह रिसीव नहीं हुआ।

 
विज्ञापन

5 of 8
murder
कई एसएमएस देने के बाद भी जवाब नहीं मिला। इसी दिन तीसरे पहर अचानक प्राप्ति सिंह का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। तब से वह अपने साथियों के साथ प्राप्ति सिंह की तलाश में इधर से उधर भटक रहे है।

 
विज्ञापन

6 of 8
murder
मां मीनू कौर लगातार यही कहानी सुना रही थी कि वह उसे दिल्ली जाने वाली बस में बैठाकर आई है। मीनू कौर ने घटना को अंजाम देकर यही साबित किया है कि सौतेली मां तो सौतेली होती है। ऐसा कभी नहीं सोचा था।

 
विज्ञापन

7 of 8
girl murder
कत्ल कर दी गई प्राप्ति सिंह पिता अजित सिंह को बेहद मिस करती थी। फेस बुक वॉल की पोस्ट से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। कई पोस्ट में प्राप्ति ने उल्लेख किया है कि पिता उसके बेस्ट फ्रेंड थे, वह उन्हें वापस चाहती है।  
 
विज्ञापन

8 of 8
murder
प्राप्ति सिंह के मौसा सुनील का कहना है कि मां-बेटी में झगड़ा तो था, मगर उसका यह अंजाम होगा, कभी सोचा नहीं था। देहरादून में रहने के कारण वह अक्सर परिवार के संपर्क में रहते थे। कई बार दोनों के बीच मनमुटाव को दूर कराने की कोशिश भी की। झगड़े तो हर घर में होते है। प्राप्ति सिंह का कसूर क्या था, जो उसे इतनी बड़ी सजा दी गई। वो चाहते है कि घटना में जो भी शामिल रहे है, उनके चेहरे बेनकाब होने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें