फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से पैसे निकलाने गए ग्राहक ने चैक में लिख दिया कुछ ऐसा कि अधिकारियों में मच गया हड़कंप

Mon, 14 May 2018 04:53 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जसपुर
विज्ञापन
1 of 5
बैंक अकाउंट
एक ग्राहक बैंक से पैसे निकालने गया, लेकिन उसने चैक में कुछ ऐसा लिख दिया कि वहां अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

2 of 5
छह लाख रुपये के चेक से साठ लाख रुपये निकालने का प्रयास करने के मामले में एफएसएल रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। जिसमें चेक में कूट रचना का छह लाख रुपये का साठ लाख रुपये करने एवं तिथि में हेराफेरी करने की पुष्टि हुई है। पुलिस अब आरोपी को गिरफ्तार करेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
arresting
23 मार्च को पीएनबी बैंक शाखा के प्रबंधक राजकुमार ने अधिवक्ता रवीश जैन उर्फ राजा जैन, उनके पिता राज बहादुर जैन के खिलाफ कूट रचित चेक तैयार करने, सरकारी कार्यों में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि राजबहादुर जैन ने चेक में कूट रचना कर छह लाख रुपये के स्थान पर साठ लाख रुपये एवं तिथि में हेरफेर कर उनकी पीएनबी शाखा  के खाते में लगाया था।

4 of 5
demo pic - फोटो : अमर उजाला
रकम देने वाले व्यक्ति का खाता एचडीएफसी बैंक में था। जिसे क्लियरेंस के लिए एचडीएफसी शाखा भेजा गया था। एचडीएफसी बैंक शाखा के प्रबंधक देवेश सोनी ने चेक की जांच की, खाता स्वामी से चेक के बारे में जानकारी की तो उन्होंने ऐसा चेक देने से इंकार कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bank
तब उन्होंने आरोपी राजबहादुर जैन को चेक में कूट रचना करने की जानकारी दो वह अपने अधिवक्ता पुत्र रवीश जैन के साथ पीएनबी बैंक शाख पहुंचे, उन्होनें सरकारी कार्य में बाधा डाली और जान से मारने की धमकी दी। एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि फोरेसिंक सांइस लेब देहरादून से रिपोर्ट आ गई है, जिसमें चेक में कूट रचना करने की पुष्टि हुई है। इस मामले की जांच आईटीआई थाना काशीपुर के थानाध्यक्ष कुलदीप अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें