फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज खुलासा: इंटरनेट के जरिए बदमाशों का नया खेल, कहीं आप भी तो नहीं बन रहे शिकार

Wed, 12 Sep 2018 07:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
internet
इंटरनेट के जरिए लोगों को चूना लगाने के कई तरह के मामले सामने आए हैं। ताजी घटनाएं इंटरनेट के जरिए अपराधियों का नया खेल है। एक साइट जिस पर लगभग हर छोटे बड़े कारोबारियों और पेशेवरों का नंबर होता है। उसी के माध्यम से बदमाशों ने वीडियोग्राफरों से संपर्क कर बुकिंग की गई और बाकायदा होटलों में ठहराकर शिकार बनाया गया है। दोनों घटनाओं में एक ही व्यक्ति ललित का नाम सामने आने से यही इस गिरोह का सरगना भी माना जा रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
बेहोश
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार की सुबह देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र स्थित एक होटल में तीन लोग बेहोश मिले थे। होश आने पर पता चला कि वे वीडियोग्राफर हैं और यहां जहरखुरानी का शिकार हुए हैं। सभी दिल्ली से एक इंटरनेट साइट के माध्यम से बुक कराकर देहरादून लाया गया और योजनाबद्ध तरीके से उनका कीमती सामान चोरी कर लिया गया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
mobile user
यह वेबसाइट मोबाइल नंबरों के डेटा बेस रखती है। इस पर लगभग हर छोटे बड़े पेशेवरों और कारोबारियों के नंबर मौजूद रहते हैं। ऐसे में कोई भी इनके माध्यम से नंबर सर्च कर कारोबारियों से संपर्क कर लेता है। इस साइट का इस्तेमाल बदमाशों द्वारा भी फायदा उठाया जाने लगा है। 
 

4 of 5
Photographer
इधर, जांच में पता चला कि होटल का कमरा किसी ललित के नाम पर बुक कराया गया था। अब सोमवार को कोतवाली क्षेत्र में जो घटना सामने आई उसमें पता चला कि दिल्ली के ये फोटोग्राफर भी किसी ललित नाम के व्यक्ति ने ही बुक कराए थे। यही नहीं उन्हें बीते एक सितंबर को होटल के कमरे में ललित ने ही नशीला पदार्थ कोल्ड ड्रिंक में दिया था। इससे पता चलता है कि ललित ने पहले कोतवाली क्षेत्र में लोगों को शिकार बनाया और फिर दूसरे फोटोग्राफरों के ग्रुप को पांच दिन बाद पटेलनगर में तीन लोगों को नशीला पदार्थ पिलाकर उनका सामान उड़ाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अभी तक बीते शुक्रवार को सामने आई घटना में भी पुलिस को कोई खास सुराग हाथ नहीं लगे हैं। ऐसे में अब ललित नाम के व्यक्ति की पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुट गई है। मामले में एसपी सिटी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि पुलिस कई दिशाओं में काम कर रही है। ललित का नाम ही दोनो घटनाओं में आया है ऐसे में माना जा रहा है कि यह उसी का रचा हुआ खेल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें