फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATM हैकर्स की 'खतरनाक' ट्रिक खाली कर देगी आपकी जेब

Tue, 15 Mar 2016 09:38 AM IST
अरविंद उपाध्याय/ अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 5
atm hacker - फोटो : concept photo
नैनीताल के बैंक खातों से लाखों रुपए उड़ाने वाले हैकर्स ने 11 दिसंबर को एटीएम में कार्डों के क्लोन बनाने के लिए डिवाइस लगाई थी। इसके लिए बाकायदा वे नैनीताल के ही एक होटल में रुके थे। 17 दिन में एटीएम कार्ड की गोपनीय जानकारी कॉपी करने के बाद हैकर्स 28 दिसंबर को चले गए और दिल्ली में क्लोन एटीएम कार्ड्स से लाखों रुपये निकालते रहे।
विज्ञापन

ATM हैकर्स की 'खतरनाक' ट्रिक खाली कर देगी आपकी जेब

2 of 5
एटीएम हैकर - फोटो : concept photo
पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी में साइबर अपराधी कैद हैं। इनकी तलाश में नैनीताल पुलिस सोमवार को दिल्ली गई है जहां वह उन एटीएम की सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों का मिलान करेगी जहां से पैसे निकाले गए हैं। इसके लिए दिल्ली पुलिस की साइबर सेल से मदद ली जा रही है। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल को भरोसा है कि घटना का शीघ्र खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन

ATM हैकर्स की 'खतरनाक' ट्रिक खाली कर देगी आपकी जेब

3 of 5
एटीएम - फोटो : concept photo
पुलिस ने नैनीताल के एटीएम, होटल, निजी और सरकारी संस्थानों के सीसीटीवी फुटेज चेक की। इसके बाद बैंकों के एटीएम को लगाने वाले इंजीनियरों से संपर्क किया। जांच में पता चला कि हैकर्स ने एटीएम में डिवाइस लगाकर उपभोक्ताओं के  एटीएम कार्ड की गोपनीय जानकारी एकत्र कर लिया।

ATM हैकर्स की 'खतरनाक' ट्रिक खाली कर देगी आपकी जेब

4 of 5
एटीएम - फोटो : concept photo
नैनीताल के एटीएम में डिवाइस लगाने के लिए वे वहीं के होटल में ठहरे थे। उन्होंने आईडी सेट कर 11 दिसंबर को एटीएम में डिवाइस लगाई थी। कई एटीएम कार्ड के पासवर्ड और पिन नंबर रिकॉर्ड करने के बाद 28 दिसंबर को डिवाइस निकाल ली और क्लोन एटीएम से हैकर्स  ने दिल्ली के कनाट प्लेस और खिचड़ीपुर इलाके के एटीएम से लाखों रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ATM हैकर्स की 'खतरनाक' ट्रिक खाली कर देगी आपकी जेब

5 of 5
एटीएम - फोटो : concept photo
हैकर्स ने एक एटीएम के अलावा अन्य कितने एटीएम में डिवाइस लगाई इसकी भी जांच की जा रही है। इस बीच इस तरह की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को भी हैकर्स ने दिल्ली से नैनीताल के एक और खाते से आठ हजार रुपये निकाल लिए। बताते चलें कि हैकर्स ने पिछले दो हफ्ते में नैनीताल, भीमताल और पिथौरागढ़ के खातों से लाखों रुपये निकाल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें