फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग को दी खौफनाक मौत: घर लौटी बेटी तो मां की हालत देख पैरों तले खिसक गई जमीन, प्रॉपर्टी बनी वारदात की वजह

Thu, 25 Aug 2022 08:53 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर।
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
तांशीपुर में एक बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की बेटी ने परिचितों पर प्रॉपर्टी विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव तांशीपुर निवासी लीलावती (80) अपनी विधवा बेटी कमलेश के साथ गांव में रह रही थी।

बुधवार दोपहर करीब दो बजे कमलेेश अपने बेटी को स्कूल से लेने चली गई। इस दौरान किसी ने लीलावती की गला रेतकर हत्या कर दी। करीब तीन बजे कमलेश बेटी को स्कूल से लेकर घर पहुंची और मां को आवाज लगाई लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। कमलेश ने किसी तरह धक्का मारकर दरवाजा खोला।

उसने घर के आंगन का नजारा देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। लीलावती का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। मृतका की बेटी ने आरोप लगाया कि परिचितों ने प्रॉपर्टी विवाद में मां की हत्या की है
विज्ञापन

2 of 5
उत्तराखंड पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
उत्तराखंड पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार तांशीपुर गांव में लीलावती अपनी विधवा पुत्री के साथ एक मकान में रह रही थी। कमलेश की शादी बिझौली गांव में हुई थी।

4 of 5
डेमो इमेज
करीब 13 वर्ष पूर्व उसके पति का देहांत हो गया था। तभी से वह अपनी मां के साथ तांशीपुर में रह रही थी।

ये भी पढ़ें...अपनों की तलाश: जिंदा दफन हुए तीन लोगों के शव मिले, चार की तलाश जारी, खोज में लगी डॉग स्क्वायड, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्तराखंड पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि महिला की बेटी ने बिझौली गांव से अपनी प्रॉपर्टी बेचकर तांशीपुर गांव में कुछ प्रॉपर्टी ले ली थी। मृतका के नाम पर भी कीमती प्रॉपर्टी थी। इसे लेकर परिचितों से विवाद चला आ रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें