वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी एकता बिष्ट और मानसी जोशी का उत्तराखंड आगमन पर जोरदार स्वागत हुआ। एयरपोर्ट से लेकर घर तक उनके फैंस का तांता लगा रहा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
mansi
मानसी जोशी शुक्रवार को दून स्थित अपने घर पहुंची। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला टीम के पहुंचने से देश में महिला क्रिकेट के नए युग का सूत्रपात हो गया है। हमसे जो गलतियां इस बार हुई हैं वो अगली बार नहीं होगी। उत्तराखंड में खेल की प्रतिभाएं मौजूद है यदि उनको तराशा जाए तो देश को बेहतर क्रिकेट खिलाडी दिए जा सकते है।
विज्ञापन
3 of 5
mansi
खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने देर शाम मानसी के घर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त को खेल दिवस पर राज्य सरकार मानसी और एकता को सम्मानित करेगी। सम्मान के रूप में दोनों को राज्य सरकार क्या देगी? इसका खुलासा खेल दिवस पर मिलने वाले समारोह में ही होगा।
4 of 5
ekta bisht
वहीं पाकिस्तान को चारों खाने चित करने वाली एकता बिष्ट अपने घर काशीपुर पहुंची। उनका रामनगर रोड स्थित हाईलैंडर एकेडमी में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान एकता ने कहा कि भारतीय टीम में अधिकतर नए खिलाड़ी थे। चूंकि मुकाबला बड़ा था और प्रेशर भी अधिक था, लिहाजा टीम में अनुभव की थोड़ी कमी थी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने उन्हें खूब सराहा है। उनसे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।
उन्होंने कहा कि विश्व कप फाइनल के मुकाबले में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। टीम में अधिकतर नए खिलाड़ी होने से अनुभव की थोड़ी कमी रह गई, फिर भी टीम पूरी सीरीज में अच्छा खेली। कहा कि यदि मन में लगन हो तो कोई भी खिलाड़ी एकता जैसा बन सकता है।