भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज व करोड़पति क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह के सगे दादा की ये फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें उनकी हालत बेहद खराब दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
2 of 8
bumrah grandfather
अहमदाबाद के बड़े इंडस्ट्रियलों में शुमार संतोख सिंह बुमराह इन दिनों उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के छोटे से कस्बे किच्छा में ऑटो चलाकर कर अपनी और अपने छोटे पोलियोग्रस्त बेटे की रोजी चला रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 8
bumrah grandfather
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ करोड़पति क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह पहचान के मोहताज नहीं है, लेकिन अगर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये फोटो और कहानी सच्ची है तो यह बेहद दुख की बात है। जसप्रीत बुमराह के दादा संतोख सिंह बुमराह आजकल बुढ़ापे में किच्छा में किराये के टूटे फूटे कमरे में रह कर मुफलिसी की ज़िन्दगी काट रहे है।
4 of 8
bumrah grandfather
कभी गुजरात के अहमदाबाद मे बटवा इंडस्ट्रियल स्टेट में संतोख सिंह बुमराह का जलवा हुआ करता था। वो लग्ज़री कारों और प्लेन में सफर किया करते थे। सारा कारोबार क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह के पिता जसवीर सिंह बुमराह संभालते थे।
विज्ञापन
5 of 8
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : The Quint
2001 में बेटे की बीमारी से मौत से संतोख सिंह टूट गए और फैक्ट्रियां भी आर्थिक संकट से घिर गई। बैंको का कर्ज़ा निबटाने के लिये उन्हें तीनो फेक्ट्रियों को बेचना पड़ा। उनकी शानदार ज़िन्दगी एक दम से ज़मीन पर आ गई।
विज्ञापन
6 of 8
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ESPN
पने सुनहरे दिनों की याद करते करते संतोख सिंह की बूढी आँखो मे आंसू छलक आते है। हालांकि ज़िन्दगी की आखरी दहलीज़ पर पहुंचे 84 साल के बुज़ुर्ग संतोख सिंह बुमराह को अपनी मुफ़लिस ज़िन्दगी से कोई शिकायत नहीं है, वो इसे सब कुदरत का खेल मानते है। लेकिन उनका पोता आज देश का बड़ा क्रिकेटर बन गया है। जब वो अपने पोते जसप्रीत बुमराह को टी वी स्क्रीन पर तेज़ गेंदबाज़ी करते देखते है, तो उनमें जवानी का जोश भर जाता है।
विज्ञापन
7 of 8
बुमराह
- फोटो : getty
बूढ़े हो गए संतोख सिंह ने अपने पोते जसप्रीत बुमराह के बचपन की फोटो बहुत सहेज कर रखी है। वो अपने पोते से मिलने के लिये छटपटा रहे है। संतोख सिंह का कहना है कि जीवन के आखरी पड़ाव में पोते को गले लगा कर उसे प्यार करने की तमन्ना है, वो उसे छू कर आशीर्वाद देना चाहते है। वो मीडिया के जरिए पोते से मिलने का संदेश अपने पोते तक पहुंचाना चाहते हैं।
सोशल मीडिया में चल रही खबर के मुताबिक क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह के दादा की आर्थिक संकट की जानकारी मिलने पर एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाकर जानकारी ली और उनको आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। नरेश दुर्गापाल का कहना है कि इस मामले में सत्यापन कराया जा रहा है। इसके बाद इनकी मदद कराई जाएगी और मुख्यमंत्री जी से मदद दिलाने का प्रयास किया जायेगा।