फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: रुड़की लौटे क्रिकेटर आकाश मधवाल का हुआ जोरदार स्वागत, सेल्फी लेने को फैंस की लगी भीड़, तस्वीरें

Mon, 29 May 2023 10:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
घर लौटे क्रिकेटर आकाश मधवाल का हुआ जोरदार स्वागत - फोटो : अमर उजाला
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज क्रिकेटर आकाश के रुड़की पहुंचने पर सोमवार को उनका भव्य स्वागत किया गया। ढंढेरा स्थित राजमहल में उनके स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां स्वागत किया गया। साथ ही जमकर आतिशबाजी की गई। तेज गेंदबाज के साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने को लेकर होड़ लगी रही। 

आकाश ने कहा कि अच्छा क्रिकेटर बनने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। लगातार प्रयास करने से निश्चित रूप से सफलता मिलती है। क्रिकेटर मधवाल ने रुड़की पहुंचने पर अमर उजाला के साथ बातचीत में कहा कि उनकी सफलता के पीछे उनकी मेहनत के साथ ही मां का आशीर्वाद है।

Akash Madhwal: जब स्टार बेटे का मैच देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंची मां, हुआ कुछ ऐसा कि भर आईं आंखें

बताया कि वह अपना आइडियल जसप्रीत बुमराह को मानते हैं। बताया कि लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में पांच रन देकर उन्होंने पांच विकेट लिए। यह पल उनके लिए ऐतिहासिक और यादगार था।
विज्ञापन

2 of 5
घर लौटे क्रिकेटर आकाश मधवाल का हुआ जोरदार स्वागत - फोटो : अमर उजाला
इसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे। क्रिकेटर ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने में उन्होंने बहुत संघर्ष किया। हालांकि, इस संघर्ष में उनके परिवार, कोच और साथियों का भी सहयोग मिला है। बताया कि उन्होंने बीटेक किया है।
विज्ञापन

3 of 5
घर लौटे क्रिकेटर आकाश मधवाल का हुआ जोरदार स्वागत - फोटो : अमर उजाला
प्राइवेट नौकरी भी की, लेकिन उनका सपना क्रिकेटर बनना था, जिसे हासिल करने के लिए वह लगातार कड़ी मेहनत करते रहे। बताया कि उन्हें सफलता भी मिली, लेकिन अभी मंजिल दूर है।

4 of 5
घर लौटे क्रिकेटर आकाश मधवाल का हुआ जोरदार स्वागत - फोटो : अमर उजाला
मंजिल पाने के लिए उन्हें अभी और कड़ी मेहनत करनी है। युवा खिलाड़ियों के लिए कहा कि सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं है। उनकी तरह से कड़ी मेहनत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर लौटे क्रिकेटर आकाश मधवाल का हुआ जोरदार स्वागत - फोटो : अमर उजाला
बताया कि मुंबई इंडियंस टीम के सभी खिलाड़ी परिवार की तरह से थे, लेकिन रोहित भैय्या (क्रिकेटर रोहित शर्मा) से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। उनका व्यवहार बड़े भाई जैसा था। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें