फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unlock 5.0: सात महीने बाद सैलानियों से गुलजार हुआ धनोल्टी का ईको पार्क, तस्वीरें...

Thu, 15 Oct 2020 05:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में पर्यटन नगरी धनोल्टी में स्थित ईको पार्क में सात माह बाद पर्यटकों की चहल-पहल शुरू हो गई। कोविड-19 के कारण बंद पड़े पार्क में बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों ने बच्चों के साथ पार्क की सैर की। प्रशासन ने व्यापारियों और पर्यटकों से मास्क पहनकर सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
धनोल्टी में स्थित ईको पार्क कोविड-19 के कारण 18 मार्च को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। अनलॉक-5 में मिली छूट के बाद पर्यटन स्थलों पर आवाजाही की छूट मिलने पर पर्यटक बड़ी संख्या में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने धनोल्टी पहुंच रहे थे, लेकिन ईको पार्क बंद होने से बच्चों को खासा निराश होना पड़ रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के भय से सात माह से बंद पड़ा पार्क बृहस्पतिवार को मसूरी वन प्रभाग ने ईको पार्क अंबर और धरा दोनों पार्क खोल दिए, जिससे देहरादून, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ से धनोल्टी पहुंचे पर्यटकों ने पार्क में साहसिक खेलों को खूब लुत्फ उठाया। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पार्क खोलने से वहां काम कर रहे 30 युवाओं में खुशी की लहर है। पार्क समिति के सचिव तपेंद्र बेलवाल और प्रधान नीरज बेलवाल ने बताया कि पार्क खुलते ही पहले दिन विभिन्न प्रदेशों के करीब डेढ़ सौ पर्यटक पार्क में पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए एसडीएम रविंद्र जुवांठा ने पर्यटकों के बैठने के लिए सड़क किनारे लगाई गई कुर्सियां हटा दी। उन्होंने कहा कि पर्यटक कुर्सियों पर एक साथ लगाकर बैठ रहे हैं, जिससे सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें