उत्तराखंड के ऋषिकेश में लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। लेकिन कुछ विदेशी सैलानी अभी भी वहां गंगा किनारे बेवजह घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे ही कुछ विदेशी सैलानी गंगा घाट पर घूमते दिखे तो पुलिस ने उन्हें अनोखी सजा दी।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
तपोवन चौकी पुलिस ने विदेशी सैलानियों से साईं घाट पर गंगा किनारे बैठाकर ही अनोखे अंदाज में माफी मंगवाई। पुलिस ने करीब 10 सैलानियों को कागज और कलम देकर 500 बार 'आई डिड नॉट फॉलो लॉकडाउन, आई एम सॉरी' लिखवाया।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस कई बार सख्ती कर अलग-अलग अंदाज में लोगों को समझा रही है। लेकिन लोग तब भी बेवजह बाहर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने सैलानियों से ऐसा दोबारा न करने की हिदायत भी दी।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही उन्होंने देशभर में कोरोना के खतरे के प्रति सैलानियों को जागरूक भी किया। पुलिस का कहना है कि विदेशियों से बेवजह घूमने का कारण पूछा तो वे बोले कि वे एक बजे तक स्वतंत्र घूम सकते हैं।
चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सैलानियों को पहले भी बताया गया था कि बाहर जाने की राहत केवल जरूरत का सामान खरीदने के लिए दी गई है, घूमने के लिए नहीं। इसके बाद भी सैलानी मान नहीं रहे हैं। ऐसे में उन्हें सबक सिखाने का यही एक तरीका था।