फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: कोटा में फंसे उत्तराखंड के छात्रों को लेकर ऋषिकेश पहुंचीं चार बसें, सभी को भेजा घर, तस्वीरें...

Mon, 20 Apr 2020 06:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के कोटा में उत्तराखंड के 200 से भी ज्यादा छात्र फंसे थे। सोमवार को यूपी परिवहन निगम की चार बसे छात्रों को लेकर ऋषिकेश के भरत मंदिर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में पहुंची।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
यहां पुलिस प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए देहरादून, चमोली, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार के छात्रों को कतार में खड़े किया। इसके बाद सभी के नाम और पते दर्ज कराए गए। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों से उन्हें घर भेज दिया है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
रात तक अभी और तीन बसें आने की संभावना है। कोटा से आए लोगों ने बताया कि सभी छात्र वहां मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रतियोगी परीक्षा के लिए कोचिंग के लिए गए थे। उनके परिवार के कई लोग भी लॉकडाउन के कारण उनके साथ में फंसे थे।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
तहसीलदार रेखा ने बताया कि फिलहाल यहां पहुंचे सभी लोगों को उनके घर स्वास्थ्य परीक्षण के बाद भेजा गया है। सभी को अभी 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहां फंसे अन्य लोगों को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सात बसों से ऋषिकेश लाया जा रहा है। मौके पर एडीएम बीएस बुद्धिहाल, एसडीएम प्रेमलाल सीओ वीरेंद्र रावत कोतवाल रितेश शाह, राजस्व निरीक्षक सतीश जोशी, रोडवेज एजीएम पीके भारती विपिन चौधरी सहायक परिवहन अधिकारी प्रवर्तन पंकज श्रीवास्तव आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सभी के स्वास्थ्य की जांच भरत मंदिर इंटर कॉलेज के मैदान में की गई। छात्रों के स्वास्थ्य की जांच राजकीय चिकित्सालय के डॉक्टरों ने की। टीम में डॉक्टर सागर भट्ट, डॉक्टर अंकित आनंद, डॉ. आशीष डॉ. उज्जवल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें