उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट चाहते थे कि वह अपने पैतृक गांव मेंं आखिरी सांस लें। लेकिन ऐसा न हो सका।
विज्ञापन
2 of 5
फाइल फोटो
सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का आज सुबह दिल्ली एम्स में निधन हो गया। सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली।
विज्ञापन
3 of 5
फाइल फोटो
तबीयत खराब होने पर उन्हें 13 मार्च को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें लिवर और किडनी की समस्या थी।
4 of 5
फाइल फोटो
शोकाकुल परिजनों ने बताया कि उनकी आखिरी इच्छा थी कि वह पैतृक घर में ही आखिरी सांस लें। और इसीलिए आज सुबह उन्हें गांव ले जाने की तैयारी भी की गई, लेकिन इस दौरान उनका स्वर्गवास हो गया।
योगी आदित्यनाथ के पिता उत्तराखंड में यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते थे। वे फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे। उसके बाद से वे अपने गांव में रह रहे थे।