फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown Uttarakhand: प्रधान पति के सरकारी राशन बांटने को लेकर हंगामा, पुलिस ने लाठी भांजकर शांत कराया मामला, तस्वीरें...

Tue, 31 Mar 2020 06:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के रुड़की में लॉकडाउन के दौरान भगवानपुर के चौली शाहबुद्दीनपुर में ग्राम प्रधान पति के हाथों सरकारी राशन वितरित होते देख दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाठी भांजकर मामले को शांत कराया। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
एसडीएम के पहुंचने के बाद राशन का वितरण कराया गया। मंगलवार को एसडीएम भगवानपुर की ओर से राशन की एक गाड़ी चौली शाहबुद्दीनपुर गांव में भेजी थी, जो गरीब लोगों को बांटी जानी थी। इस दौरान टीम गाड़ी को लेकर ग्राम प्रधान के घर पहुंची। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद ग्राम प्रधान पति  व टीम के सदस्य गांव में राशन वितरित करने लगे। इस पर  गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्ति की। लोगों का कहना था कि सरकारी राशन को ग्राम प्रधान पति के हाथों नहीं बांटा जाना चाहिए। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मामले को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। टीम के सदस्यों ने मामले की सूचना पुलिस और एसडीएम को दी। सूचना पर एसआई मनोज ममगाईं ने मौके पर पहुंचकर लाठी फटकार लोगों को मौके से हटाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पाकर एसडीएम संतोष कुमार और मंडावर पुलिस चौकी की पुलिस भी पहुंच गई। वहीं राशन की गाड़ी को भी चौकी पर बुलवा लिया गया। इसके बाद एसडीएम संतोष कुमार ने गाड़ी पर कार्यरत कर्मचारियों को आदेश दिया कि अपने हाथों से गांव में पहुंचकर गरीब लोगों को राशन का वितरण करे। एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें