फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#ladengecoronase: कोरोना का खतरा तो है, लेकिन किसी को भूखा तो नहीं छोड़ सकते

Tue, 31 Mar 2020 04:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • खतरे के बावजूद लोगों को जरूरत का सामान उपलब्ध करा रहे दुकानदार
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
लोगों को राशन, दूध, ब्रेड समेत जरूरत का अन्य सामान उपलब्ध करा रहे दुकानदारों को कोरोना का खतरा सबसे ज्यादा है। पूरे दिन सैकड़ों लोग उनके पास सामान लेने आते हैं, जिनमें से कई रुपये और सामान के लेनदेन के दौरान उनको छू भी जाते हैं। इससे संक्रमण का खतरा तो है लेकिन मुश्किल की इस घड़ी में दुकानदार लोगों को जरूरत का सामान उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रहे हैं। कुछ दुकानदार मजबूरी के चलते भी दुकानें खोल रहे हैं ताकि उनका भी घर परिवार चलता रहे। अमर उजाला टीम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में राशन की दुकान चलाने वाले दुकानदारों से बातचीत की। 
विज्ञापन

2 of 5
दीपक पॉल - फोटो : amar ujala
आरकेडिया गोरखपुर के दीपक जनरल स्टोर के संचालक दीपक पॉल का कहना है कि कोरोना के संक्रमण का डर तो लग रहा है। लेकिन लॉक डाउन के इस संकट में उनका दायित्व है कि वह अपने ग्राहकों को पहले की भांति आवश्यक जरूरत का सामान मुहैया कराए। हालांकि वह इसके लिए अपनी ओर से पूरी सावधानी बरत रहे है। नियम के हिसाब से हर ग्राहक को मास्क पहनकर दुकान में आने को कहते हैं। साथ ही सोशल डिस्टेंस का पूरा ख्याल रखा जाता है। जिससे कि वह  भी सुरक्षित रहे और ग्राहक भी। 
विज्ञापन

3 of 5
संगीता रावत - फोटो : amar ujala
कान्हा जनरल स्टोर की संचालिका संगीता रावत का कहना है कि कोरोना से इस लड़ाई में हम सबका अपना सहयोग करना चाहिये। उनका कर्तव्य है कि उचित सामाजिक दूरी का पालन कर हर ग्राहक को जरूरत का सामान उपलब्ध कराए । दुकान में कई प्रकार के ग्राहक आते है, जिससे संक्रमण का खतरा रहता है। लेकिन कई ग्राहक ऐसे भी होते हैं जिनको सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बोलने पर वह नाराज हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो दुकान में आने वाले हर ग्राहक को नियमों का सख्ती से पालन करने को कहती है। कभी, कभी ग्राहक नाराज भी हो जा रहे है।

4 of 5
बीरसेन - फोटो : amar ujala
क्लेमेंटटाउन में आटा चक्की चलाने वाले बीरसेन ने कहा कि चक्की में सुबह से शाम तक कई लोग आते हैं। हालांकि हम किसी को भी आजकल अंदर नहीं आने देते। बाहर ही उनका थैला लेते हैं और बाहर ही उनको थैला देते हैं। इस दौरान भी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हैं। फिर भी खतरा तो है। लेकिन अगर हम घर बैठ जाएंगे तो फिर लोग खाएंगे क्या? कारगी रोड पर राशन की दुकान चलाने वाले पुनीत का कहना है कि लॉक डाउन की अवधि बहुत लंबी है। इतने दिन अगर दुकान नहीं खुलेगी तो हमारे सामने भी परिवार के पालन पोषण की समस्या आ जाएगी। ठीक है, हमारे काम करने से कुछ लोगों को घर के पास राशन मिल रहा है, जिससे उन्हें अनावश्यक भीड़भाड़ वाले बाजार में नहीं जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रमोद कुमार - फोटो : amar ujala
नेहरू कॉलोनी स्थित बंसल प्रोविजनल स्टोर के रजनीश बंसल ने बताया कि हम दुकान पर आने वाले सभी ग्राहकों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कह रहे हैं। हमने दुकान के बाहर निशान भी लगाए हैं ताकि ग्राहक दूर दूर खड़े हो सकें। ग्राहकों को सैनिटाइजर भी देते हैं। अपने कर्मचारियों को भी मास्क,ग्लव्स और सैनिटाइजर दे रखे हैं ताकि वह भी पूरी तरह सुरक्षित रहें। सुभाष नगर निवासी ओम जनरल स्टोर के प्रमोद कुमार ने कहा कि लॉक डाउन के इस मुश्किल वक्त में भी लोगों को खाने पीने का सामान तो चाहिए। हमको लोगों तक यह सामान पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है, जिसका हम पालन कर रहे हैं। हमें और हमारे परिवार को किसी तरह का खतरा ना हो इसलिए हम सभी तरह के सुरक्षा उपाय और गाइडलाइन का पालन करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें