बाहर आते ही कर्मचारियों ने उससे मारपीट कर दी। किसी तरह पुलिस ने उसे बचाकर कोतवाली पहुंचाया। तब तक सफाईकर्मी सफाई व्यवस्था बंद कर गली के बाहर जुट गए। सूचना मिलते ही मेयर गौरव गोयल, विधायक देशराज कर्णवाल भी मौके पर पहुंचे और विवाद शांत करवाने का प्रयास किया।
कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। इस दौरान एसएसआई प्रदीप कुमार, एसआई रविंद्र सिंह, एसआई अंकुर शर्मा समेत सिपाही प्रवीन कुमार, सचिन कुमार, विनोद चपराना और लईक अहमद समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाला और किसी तरह मामला शांत किया।