फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand LockDown: घर से बाहर निकले लोग तो पुलिस ने दिए ऐसे पर्चे कि शर्म से झुक गया सिर, तस्वीरें...

Tue, 24 Mar 2020 08:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के दूसरे दिन पुलिस के तेवर बदले नजर आए। लाठी के बल पर सड़कों पर बिना जरूरी काम के निकले लोगों को वापस कर अघोषित कर्फ्यू का पालन कराया। वहीं, पुलिस ने लोगों को ऐसे पर्चे दिए कि पढ़कर उनका सिर शर्म से झुक गया। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ धारा 188, शांतिभंग और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिसकर्मी सड़कों पर, हर गली, हर चौराहे पर तैनात रहे। राजधानी देहरादून से लेकर पूरे गढ़वाल और कुमाऊं में पुलिस ने खूब सख्ती दिखाई। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रुड़की में कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन और धारा 144 लगने के बाद शहर से देहात तक अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात रहे। सुबह दस बजे के बाद घरों से बाहर निकलकर सड़कों और गलियों में घूमने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लाठियां भांजकर घर भेजा। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सुबह सात से दस बजे तक सामान खरीदने का समय दिया। इसके बाद घरों में ही रहने की अपील की, लेकिन अपील के बाद भी शहर से लेकर देहात तक लोग घरों से बाहर निकले तो पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शाम को भी कुछ लोगों ने सड़कों पर आने की कोशिश तो पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी। इसे लेकर कुछ लोग वहां पुलिस से डरे नजर आए तो कुछ लोग बखौफ होकर सड़कों पर घूमते दिखे।  लॉकडाउन का पालन नहीं करने पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव समेत एक दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें