फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown Uttarakhand: सुबह 7 बजे से खुली दुकानें, लगी भीड़, रिक्शे में भर कर ले गए राशन, तस्वीरें

Tue, 24 Mar 2020 11:19 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
उत्तराखंड लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
लॉकडाउन के पहले दिन से सबक लेकर उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मंगलवार से आगामी 31 मार्च तक सुबह सात से दस बजे तक ही आवश्यक वस्तुओं की दुकानें, एटीएम और बैंक खुलेंगे।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : amar ujala
सरकार ने आवश्यक सेवाओं के तहत पेट्रोल पंप खुले रखने के निर्देश दिए हैं। रसोई गैस की होम डिलीवरी ही की जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : amar ujala
इसी के तहत मंगलवार की सुबह सात बजे सब्जी मंडी और किराने की दुकान में लोगों की भीड़ जमा हो गई। रिक्शे में भर कर लोग राशन और सब्जी ले गए।

4 of 10
- फोटो : amar ujala
पेट्रोल पंप में दुपहिया और चौपहिया वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हालांकि पेट्रोल पंप पूरी दिन खुले रहेंगे।
 
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : amar ujala
देहरादून सहित अन्य शहरों में भी यही हाल दिखाई दिया। लोग दुकानों की ओर दौड़ पड़े।
 
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : amar ujala
निजी वाहनों के संचालन पर भी पूरी तरह रोक रहेगी। तय समय के बाद घर से बाहर निकलने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक के बाद 24 मार्च को लॉकडाउन के स्वरूप में बदलाव को लेकर संदेश जारी किया।

8 of 10
- फोटो : amar ujala
उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश जिलाधिकारियों को दिए गए हैं। मंगलवार देर शाम को दोबारा से लॉकडाउन की स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा की जाएगी।

9 of 10
- फोटो : amar ujala
अगर व्यवस्था में कोई बदलाव करने की जरूरत महसूस हुई तो उसे बदला जाएगा। अन्यथा यही व्यवस्था अगले कुछ दिनों तक चलेगी। मंगलवार की सुबह जैसे ही 10 बजे पुलिस ने दुकानें बंद कराई और लोगों को घर भेजा।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : amar ujala
पेट्रोल पंप खुले रखने के निर्देश हैं। प्रत्येक पंप पर केवल दो मशीनें चलेंगी। एक मशीन पेट्रोल की और एक डीजल की। वहीं नगर निगम द्वारा सैनिटाइजर का भी छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें