फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ: नैनीताल की सड़कों पर सन्नाटा, वीरान दिखी सैलानियों से फुल रहने वाली माल रोड, तस्वीरें...

Fri, 09 Apr 2021 08:55 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 5
खाली पड़ी नैनीताल की माल रोड - फोटो : अमर उजाला
देश के विभिन्न राज्यों में रात का कर्फ्यू लगने के बाद नैनीताल के पर्यटक स्थलों पर सन्नाटा दिखने लगा है। बुधवार तक सैलानियों से गुलजार नैनीताल और इसके आसपास के पिकनिक स्पॉट वीरान नजर आए। हालत ये थी कि नैनीताल की माल रोड और सैलानियों से ठसाठस भरे रहने वाले बाजारों में दिन में ही सन्नाटा पसरा रहा। 

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध संस्थानों में कोरोना संक्रमण की दस्तक से दहशत का माहौल, बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक   

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के कारण ही पिछले वर्ष मार्च में ही अधिकतर होटल बंद हो गए थे। उसके बाद रही सही कसर लॉकडाउन ने पूरी कर दी थी। इससे होटल समेत पर्यटन से जुड़े लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया था।

यह भी पढ़ें...  उत्तराखंड: कोविड टीकाकरण का बना नया रिकॉर्ड, एक दिन में एक लाख से ज्यादा लोगों ने लगवाई वैक्सीन

इस वर्ष अनलॉक फोर व फाइव के बाद पर्यटन व्यवस्थाएं कुछ पटरी पर आई तो इस व्यवसाय से जुड़े लोगों ने सीजन की तैयारी शुरू की। फिर से कोरोना के पैर पसारने से अचानक सैलानियों की संख्या घट गई। अप्रैल महीने में खचाखच भरा रहने वाला क्षेत्र पंत पार्क बृहस्पतिवार शाम 4:20 बजे सुनसान मिला।  
विज्ञापन

2 of 5
खाली पड़ी नैनीताल की माल रोड - फोटो : अमर उजाला
शाम 4:30 बजे मालरोड भी सुनसान दिखाई दी। ये वही मालरोड है जहां सीजन में दोपहर बाद सैलानियों की भीड़ के चलते पैर रखने की भी जगह नहीं होती थी। भीमताल, सातताल और नौकुचियाताल में भी सुनसान छाई रही। 
विज्ञापन

3 of 5
खाली पड़ी नैनीताल की माल रोड - फोटो : अमर उजाला
चिड़ियाघर में मंगलवार को 450 सैलानी पहुंचे थे जबकि बुधवार को यह संख्या घटकर 350 रह गई।  खुर्पाताल स्थित वाटरफॉल में बुधवार को 350 सैलानी पहुंचे जबकि बृहस्पतिवार को यह संख्या 309 में जा सिमटी। यही हाल केव गार्डन, रोपवे, हनुमान गढ़ी आदि का है।

4 of 5
खाली पड़ी नैनीताल की माल रोड - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण अप्रैल की 40 फीसदी एडवांस बुकिंग रद्द हो चुकी है। मई जून की बुकिंग भी लगातार रद्द हो रही हैं। 
- राजकुमार गुप्ता, होटल व्यवसायी, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खाली पड़ी नैनीताल की माल रोड - फोटो : अमर उजाला
सैलानी लगातार एडवांस बुकिंग निरस्त करा रहे हैं। इस हफ्ते होटल पूरी तरह से खाली है। मई-जून की भी कोई बुकिंग नहीं हैं, जो थी वह भी रद्द हो गई हैं। 
- नरेश गुप्ता, महाप्रबंधक होटल मनु महारानी, नैनीताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें