होम आइसोलेशन किट में नहीं है थर्मामीटर और ऑक्सीमीटर
- फोटो : अमर उजाला
डीएम गर्ब्याल ने कहा कि किट न देना गंभीर मामला है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया जाएगा कि जांच कराने के लिए आने वाले हर व्यक्ति को हर हाल में किट उपलब्ध कराएं। वहीं, कोविड की जांच के नाम पर एक निजी लैब के कर्मी मनमानी कीमत वसूल रहे हैं। घर से सैंपल लेने के लिए एक हजार रुपये तक लिए जा रहे हैं। दूसरी और थर्मामीटर और पल्स ऑक्सीमीटर की कालाबाजारी भी थमने का नाम नहीं ले रही है।