फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: ऑक्सीजन और इंजेक्शन के बाद अब अंतिम संस्कार के लिए लगानी पड़ रहीं सिफारिशें, नहीं मिल रहा टोकन

Mon, 03 May 2021 10:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लोगों को अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, इंजेक्शन और तमाम स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सिफारिशें लगानी पड़ रही हैं। लेकिन, अब श्मशान घाट में भी अंतिम संस्कार के लिए जगह न मिलने से लोग सिफारिश लगा रहे हैं।

आलम यह है कि लक्खीबाग स्थित श्मशान घाट में रोजाना 20 टोकन फुल होने के बाद लोगों को वापस लौटाया जा रहा है। सोमवार को भी सभी टोकन फुल होने के चलते चार लोगों को लौटाया गया।

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: 12 दिन में 4197 लोगों का हुआ अंतिम संस्कार, 1523 कोरोना संक्रमित भी शामिल 

मोक्ष धाम का संचालन करने वाली शिवाजी सेवा समिति की ओर से एक दिन में 20 शवों का ही अंतिम संस्कार करने की व्यवस्था बनाई है। बीते कुछ दिनों से रोजाना सभी टोकन फुल हो जा रहे हैं। समिति के महासचिव विनोद गोयल ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए कुछ लोग फोन करवा रहे हैं। सोमवार को सभी टोकन बुक होने के चलते चार लोगों को शहर के अन्य श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करने को कहा गया। 

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में रिकॉर्ड 128 मरीजों की मौत, 5403 नए संक्रमित मिले 

किसी भी असुविधा से बचने के लिए समिति की ओर से टोकन व्यवस्था लागू की गई है। घाट में कर्मचारी कम होने के चलते लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
घाट के पंडित अनिल शर्मा ने बताया कि इन दिनों रोजाना करीब 20 शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। जल्द अंतिम संस्कार करने के लिए कुछ लोग सिफारिशी फोन करवा रहे हैं। लोगों को ज्यादा इंतजार न करना पड़े इसके लिए घाट के तीन कर्मचारियों के साथ दो मजदूर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
वहीं, कोरोना संक्रमण से मरने वालों के अंतिम संस्कार के लिए हो रही परेशानी को देखते हुए नगर निगम प्रशासन लक्खीबाग स्थित श्मशान स्थल पर दो करोड़ की लागत से विद्युत शवदाह गृह का निर्माण कराएगा। विद्युत शवदाह गृह का निर्माण निजी कंपनी करेगी। इसके बाद बिजली आदि का खर्च नगर निगम उठाएगा।

4 of 5
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि लक्खीबाग श्मशान स्थल का संचालन करने वाली प्रबंधन समिति शिवाजी सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ हुई वार्ता में विद्युत शवदाह गृह का निर्माण के पर सहमति बनी है। प्रबंध समिति ने लक्खीबाग श्मशान स्थल में जमीन मुहैया कराई जाएगी। विद्युत शवदाह गृह का निर्माण नगर निगम प्रशासन की ओर से कराया जाएगा। शवदाह गृह के संचालन पर आने वाला बिजली खर्च भी नगर निगम प्रशासन वहन करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्मशान घाट - फोटो : अमर उजाला
लक्खीबाग श्मशान गृह में मृतकों के अंतिम संस्कार को लेकर परिजनों की परेशानियों को देखते हुए पांच अतिरिक्त दाह संस्कार प्लेटफार्म तैयार किए जाएंगे। इस बाबत मेयर सुनील उनियाल गामा और शिवाजी सेवा समिति के पदाधिकारियों के बीच हुई वर्चुअल बैठक में सहमति बन गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें