फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में मैनेजर की नौकरी छोड़ पहाड़ में शुरू की खेती, जड़ी बूटियों से बनाई इम्यूनिटी बूस्टर चाय

Mon, 29 Jun 2020 12:22 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई में मैनेजर की नौकरी छोड़कर अपनी माटी में खेती, किसानी कर रहे उत्तराखंड में गरुड़ के चौरसों निवासी चंद्रशेखर पांडेय ने तुलसी और जड़ी बूटियों से निर्मित पांच वैरायटी की चाय बाजार में उतारी है। उनका दावा है कि इसमें एक चाय इम्यूनिटी पॉवर बढ़ाने वाली भी है। इसके जरिए पांडेय लोगों को स्वरोजगार की राह भी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पांडेय की चाय बागेश्वर के साथ ही गरुड़ बाजार में लोगों की पसंद बन रही है। कृषि, बागवानी के क्षेत्र में चंद्रशेखर पांडे का नाम अब नया नहीं रह गया है। करीब 26 वर्ष तक मुंबई के प्रतिष्ठित ज्वेलरी शॉप में काम करने वाले पांडेय को पहाड़ का पलायन का दर्द 2017 में गांव ले आया। वह मुंबई के ज्वेलरी शॉप में मैनेजर की नौकरी छोड़कर परिवार सहित गांव लौट आए। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने अब खेती, बागवानी के साथ ही तुलसी, जड़ी-बूटियों की चाय बाजार में उतार दी है। पांडेय ने इम्यूनिटी बूस्टर टी, तुलसी-अदरख चाय, तुलसी ग्रीन टी, हर्बल टी, जड़ीबूटी से निर्मित केमू माइल टी नाम से पांच प्रोडक्ट बाजार में उतारे हैं। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गरुड़ के गोलू मार्केट में कृषि विभाग के सहयोग से जय बलि बूबू सोयाबीन उत्पादक समूह चौरसों को आवंटित दुकान में चाय बेची जाती है। गरुड़ के साथ ही बागेश्वर के बाजार में यह चाय उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पांडेय जी की चाय का जायका लोग बड़े चाव से ले रहे हैं। फिलहाल उन्होंने चाय के पांच हजार पैकेट बाजार में उतारे हैं। एक पैकेट की कीमत 40 रुपये है। पांडेय बताते हैं कि एक पैकेट से 100 कप चाय बन सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें