दून चिड़ियाघर अधिकारियों की मानें तो रविवार को 2903 पर्यटक चिड़ियाघर पहुंचे, जो 22 मार्च के बाद अब तक चिड़ियाघर में पहुंचने वाले पर्यटकों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। दूसरी ओर दून चिड़ियाघर पहुंचने वाले पर्यटकों को संक्रमण न हो इसके लिए चिड़ियाघर प्रशासन की ओर से भी सारे एहतियाती कदम उठाए गए हैं।