फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sena Bharti In Uttarakhand: 1600 मीटर की दौड़ में ही हांफ गए युवा, केवल 522 ही पार कर सके पहली बाधा

Sun, 20 Dec 2020 07:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के कोटद्वार के कौड़िया स्थित विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप में आयोजित सेना भर्ती रैली शुरू हो गई। भर्ती के पहले दिन उत्तरकाशी जिले की आठ तहसील क्षेत्र के 2744 युवाओं ने सेना में भर्ती के लिए दमखम दिखाया, जिसमें से मात्र 522 युवाओं ने ही सेना में पहुंचने के लिए 1600 मीटर दौड़ की पहली सीढ़ी पार की। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को सेना भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत वाजपेयी के मार्ग दर्शन में 14 दिवसीय भर्ती रैली शुरू हो गई। रैली के पहले दिन उत्तरकाशी जनपद के पुरोला, मोरी, राजगड़ी, डुंडा, चिन्यालीसौड़, भटवाड़ी और बड़कोट तहसील के युवाओं ने भर्ती रैली में प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
भर्ती के लिए उक्त तहसीलों से 3202 युवाओं ने ऑन लाइन आवेदन किया था, लेकिन 2744  युवा ही भर्ती में शामिल हुए। रविवार तड़के पांच बजे से कोटद्वार के काशीरामपुर तल्ला से गबर सिंह कैंप में भर्ती के लिए प्रवेश करने के लिए युवाओं लाइन लग गई। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले युवाओं की कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट देखी गई। इसके बाद प्रवेश पत्रों और बार कोड की जांच करने के बाद प्रारंभिक ऊंचाई जांच में कई युवा बाहर हो गए। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
ऊंचाई में सही पाए जाने वाले युवा गबर सिंह कैंप के बलवीर सिंह स्टेडियम में 1600 मीटर दौड़ के लिए पहुंचे। भर्ती अधिकारियों ने करीब 200 के समूह में युवाओं की दौड़ कराई, लेकिन सेना द्वारा निर्धारित समय में 2744 में से मात्र 522 युवा ही दौड़ पूरी करने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार 21 दिसंबर को उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील और रुद्रप्रयाग जिले की उखीमठ, जखोली, बसुकेदार तहसील की भर्ती आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें