फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

हरिद्वार : घाट के बाहर शव जलाने का आरोप, चंडी घाट श्मशान के बाहर अधजले शव को नोचते दिखे कौवे, तस्वीरें

Mon, 10 May 2021 10:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

पिछली बार जहां कुत्ते शव के अंगों को खा रहे थे, वहीं इस बार कौवों की ओर से अधजले शव के अंगों को नोचने की बात कही जा रही है। हालांकि, श्मशान घाट समिति ने इससे इनकार किया है।
1 of 5
कौवों की ओर से अधजले शव के अंगों को नोचने की बात कही जा रही है - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार के चंडी घाट श्मशान घाट के बाहर का एक वीडियो रविवार को फिर से वायरल हो गया। पिछली बार जहां कुत्ते शव के अंगों को खा रहे थे, वहीं इस बार कौवों की ओर से अधजले शव के अंगों को नोचने की बात कही जा रही है। हालांकि, श्मशान घाट समिति ने इससे इनकार किया है। चंडी घाट श्मशान घाट के बाहर कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमितों के शवों को जलता हुआ छोड़ा गया था। अधजले शवों के अंगों को कुत्तों के नोचने की बात स्थानीय लोगों की ओर से बताई गई। इसके फोटो भी वायरल हुए थे। इसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर अंतिम संस्कार श्मशान घाट के अंदर किए जाने के निर्देश दिए गए थे। वहीं, रविवार को फिर से एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक महिला दावा कर रही है कि चंडी घाट श्मशान घाट के बाहर फिर से चिताएं जलाई जा रही हैं। इन शवों को अधजला ही छोड़कर गंगा में प्रवाहित किया जा रहा है, जिससे अधजले शवों को कौवे नोच रहे हैं। दूसरी ओर, चंडी घाट श्मशान घाट की समिति के सचिव मान सिंह गुसांई ने इससे इनकार किया है। उनका कहना है कि श्मशान के बाहर कोई भी अंतिम संस्कार नहीं कराया जा रहा है। यह श्मशान घाट को बदनाम करने की साजिश है।

2 of 5
अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमित दो शवों का नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार को एसडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर अंतिम संस्कार कराया। नगर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह बाबा बर्फानी अस्पताल से सूचना मिली कि अस्पताल में भर्ती मरीज महेश 55 की व एक अन्य अज्ञात की मौत हो गई।

3 of 5
अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही जिला अस्पताल से भी सूचना मिली कि एक 60 वर्षीय अज्ञात की मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस ने तीनों शवों का खड़खड़ी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कराया।

4 of 5
अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि महेश के परिजनों को सूचना दी गई थी। मगर उन्होंने निर्धारित समय पर न पहुंच जाने की बात की थी। जिसके बाद पुलिस को ही अंतिम संस्कार करने के लिए कहा था।
विज्ञापन

5 of 5
दो शव अलग-अलग जगहों पर तैरते हुए मिले - फोटो : अमर उजाला
सप्तसरोवर में रविवार को दो शव अलग-अलग जगहों पर तैरते हुए मिले। इसकी वीडियो व फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वहीं पुलिस इसको लेकर अनभिज्ञता जता रही है। नगर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। यदि कोई जानकारी मिलती है तो शवों को वहां से निकलवाया जाएगा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 
Next
AU ऐप में पढ़ें