फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : कोविड वैक्सीन का संकट गहराया, चमोली, देहरादून, नैनीताल, टिहरी जिले में खत्म हुआ स्टॉक, तस्वीरें

Sat, 10 Apr 2021 03:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • प्रदेश में सिर्फ 1.49 लाख कोविड वैक्सीन की डोज शेष, केंद्र से अब तक मिल चुकी है 13.23 लाख वैक्सीन डोज
विज्ञापन
1 of 5
वैक्सीन डोज का स्टॉक खत्म - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही प्रदेश में कोविड वैक्सीन का संकट खड़ा हो गया है। चार जिलों में वैक्सीन का स्टॉक शुक्रवार को खत्म हो गया है। जबकि नौ जिलों में शनिवार के लिए वैक्सीन डोज बची हुई है। स्वास्थ्य महकमा शनिवार को टीकाकरण को लेकर स्थिति मैनेज करने में जुटा रहा। कई जगह टीकाकरण बंद हो गया है। दून अस्पताल में नई ओपीडी बिल्डिंग व एमएस आवास में टीकाकरण किया जा रहा है। हर दिन करीब 300 लोगों का टीकाकरण किया जाता है। पर शनिवार को एमएस आवास पर टीकाकरण बंद है। सीएमओ आफिस से सिर्फ 90 डोज ही अस्पताल को मिली हैं। दोपहर बाद राजकिय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन में भी कोरोना की वैक्सीन खत्म हो गई। सुबह से लाइन लगाकर अपनी बारी के इंतजार में खड़े लोग मायूस होकर घर लौट गए। सरकार ने केंद्र से 10.57 लाख वैक्सीन डोज की मांग की है। प्रदेश में सिर्फ 1.49 लाख वैक्सीन डोज का स्टॉक बचा हुआ है। जो शनिवार तक खत्म हो जाएगा। वैक्सीन न होने पर रविवार को टीकाकरण कार्य बंद करना पड़ सकता है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में इसी साल 16 जनवरी से कोविड टीकाकरण शुरू किया गया था। अब तक स्वास्थ्य कर्मचारियों, फ्रंट लाइन वर्करों और 45 से 60 साल से अधिक आयु वर्ग में 10.57 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 74233 स्वास्थ्य कर्मियों व 61812 फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाकर टीकाकरण पूरा किया गया। कोरोना संक्रमण बढ़ने से लोगों में वैक्सीन लगवाने के लिए खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। लेकिन केंद्र से वैक्सीन की खेप न मिलने से उत्तराखंड में लोगों को टीके लगाने का संकट खड़ा हो गया है।

उत्तराखंड में कोरोना : दून स्कूल में की गई 1600 की आरटीपीसीआर जांच, ओएनजीसी के 11 और अधिकारी संक्रमित
विज्ञापन

2 of 5
वैक्सीन डोज का स्टॉक खत्म - फोटो : amar ujala
देहरादून, चमोली, नैनीताल, टिहरी जिले में शुक्रवार को वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है। वहीं, अन्य जिलों में शनिवार तक के लिए वैक्सीन डोज का स्टॉक है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक केंद्र से अब तक लगभग 13.23 लाख वैक्सीन डोज राज्य को उपलब्ध कराई गई थी। इसमें अब तक 1002711 लोगों को वैक्सीन की पहली और 1.72 लाख स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंट लाइन वर्करों को दूसरी डोज लगवाई गई है। शनिवार को हल्द्वानी के महिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीनेशन बंद होने के चलते वैक्सीनेशन सेंटर पर सन्नाटा छाया।
विज्ञापन

3 of 5
वैक्सीन डोज का स्टॉक खत्म - फोटो : amar ujala
प्रदेश में कोविड टीकाकरण में तेजी आने से सरकार ने केंद्र को 10.57 लाख वैक्सीन डोज की मांग भेजी है। केंद्र के आदेश के बाद ही राज्य को करनाल स्टोर से वैक्सीन उपलब्ध होगी। शनिवार को देहरादून जनपद में सिर्फ तीस सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण हुआ। जबकि दो दिन पूर्व टीकाकरण केंद्रों की संख्या 87 थी। ज्यादातर निजी अस्पतालों में आज टीकाकरण पूरी तरह बंद है।

4 of 5
वैक्सीन डोज का स्टॉक खत्म - फोटो : अमर उजाला
केंद्र से वैक्सीन की डोज मिलने का इंतजार किया जा रहा है। जिलों के पास 1.49 लाख वैक्सीन डोज का स्टॉक है। इससे शनिवार तक ही टीकाकरण चलाया जा सकता है। केंद्र से जल्द ही वैक्सीन उपलब्ध नहीं होती है तो रविवार को कई टीकाकरण बूथों पर वैक्सीन लगाने का कार्य प्रभावित हो सकता है।
- डॉ. सरोज नैथानी, निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वैक्सीन डोज का स्टॉक खत्म - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में अब तक लगवाई गई वैक्सीन की डोज
श्रेणी               -      पहली डोज         -      दूसरी डोज
45 से 60 आयु वर्ग -     845051        -     36294
स्वास्थ्य कर्मी       -      109297       -       74233
फ्रंट लाइन वर्कर     -     103116        -        61812
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें