वैक्सीन डोज का स्टॉक खत्म
- फोटो : amar ujala
देहरादून, चमोली, नैनीताल, टिहरी जिले में शुक्रवार को वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है। वहीं, अन्य जिलों में शनिवार तक के लिए वैक्सीन डोज का स्टॉक है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक केंद्र से अब तक लगभग 13.23 लाख वैक्सीन डोज राज्य को उपलब्ध कराई गई थी। इसमें अब तक 1002711 लोगों को वैक्सीन की पहली और 1.72 लाख स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंट लाइन वर्करों को दूसरी डोज लगवाई गई है। शनिवार को हल्द्वानी के महिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीनेशन बंद होने के चलते वैक्सीनेशन सेंटर पर सन्नाटा छाया।