फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना : कर्फ्यू में सड़क पर उतरे कैबिनेट मंत्री, लिया व्यवस्थाओं का जायजा, सख्ती के निर्देश

Sat, 08 May 2021 11:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

इस दौरान सड़कों पर बहुत ज्यादा संख्या में आवाजाही पर नाराजगी जताई और पुलिस अधिकारियों को सख्ती करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में भी व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
1 of 5
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को शहर में कोविड से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सड़कों पर बहुत ज्यादा संख्या में आवाजाही पर नाराजगी जताई और पुलिस अधिकारियों को सख्ती करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में भी व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। 

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 8390 नए संक्रमित मिले, 118 की मौत, एक्टिव केस 71 हजार पार

जोशी ने किशननगर स्थित आत्माराम धर्मशाला में बनाए गए कोविड टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद वो सर्वे चौक स्थित तीलू रौतेली महिला छात्रावास भवन पहुंचे और कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सड़कों पर आवाजाही पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को अपने साथ ले जाकर वास्तविक स्थिति दिखाई।
 
उत्तराखंड मे कोरोना : कोविड रोकथाम को लेकर 10 मई को बड़ा फैसला लेगी सरकार - सुबोध उनियाल

प्रिंस चौक पहुंचकर उन्होंने अपने सामने बाहर घूम रहे लोगों से कारण पुछवाए। उन्होंने सहारनपुर चौक पर भी अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को अनावश्यक घूमने वालों पर सख्ती करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन, दवाओं, आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी व ओवर रेटिंग न हो इसके लिए व्यवस्था बनाई गई है। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, एसडीएम सदर गोपाल राम बिनवाल, पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल, सीओ सिटी समेत अन्य अधिकारी व पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 of 5
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी - फोटो : अमर उजाला
देहरादून जिले के कोविड प्रभारी मंत्री जोशी ने कहा कि लोगों का जीवन बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

3 of 5
लॉकडाउन अंतिम विकल्प - फोटो : अमर उजाला
अगर लोगों की जान बचाने के लिए लॉकडाउन अंतिम विकल्प हुआ तो इस पर भी विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभी इस दिशा में नहीं सोचा गया है।
 

4 of 5
हालातों की रोजाना समीक्षा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि हालातों की रोजाना कई बार समीक्षा हो रही है। जब इसकी आवश्यकता महसूस होगी तो विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस टीम ने चालान किए - फोटो : अमर उजाला
वहीं सीओ मंगलौर पंकज गैरोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने समय सीमा के बाद खुल रहीं दुकानों का खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस टीम ने कस्बे के बाजारों में 12 बजे के बाद खुलीं एक दर्जन से अधिक दुकानों के चालान किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें