फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में कोरोना: कोविड जांच कराने और रिपोर्ट लेने वालों की लग रही लंबी लाइन, तस्वीरें...

Tue, 04 May 2021 04:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
हरिद्वार में जांच कराने के लिए लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार मेला अस्पताल की सैंपल कलेक्शन टीम ने आरटीपीसीआर सैंपलिंग बंद कर दी है। लैब के कई कर्मचारी कोविड संक्रमित पाए गए थे। अब मेला अस्पताल परिसर में ही निजी लैब कर्मचारी लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल एकत्र कर रही है। आरटीपीसीआर लैब में सैंपल देने वालों के साथ जांच रिपोर्ट के लिए भी लंबी कतार लग रही है।

कई लोगों को एक सप्ताह बीतने के बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं मिल रही है। वहीं, कई लोगों की शिकायत है कि सैंपल देने के बाद मैसेज भी नहीं मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि जांच फार्म में उनके फोन नंबर गलत फीड किए गए हैं। कई लोग सैंपल कलेक्शन टीम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों को खरीखोटी सुना रहे थे।  

कोरोना से जूझती सांसे: औद्योगिक ऑक्सीजन खरीदने को मजबूर हुए तीमारदार, लेकिन इससे खतरे में पड़ सकती है जान

जांच केंद्र के बाहर लोगों में शारीरिक दूरी बनाने के लिए गोल घेरे नहीं बनाए गए थे। कतार में लोग एक-दूसरे से सटकर खड़े थे। हालांकि, लोगों ने मास्क पहना था। ऐसे में यदि कोई संक्रमित होता है तो उसके पास खड़ा व्यक्ति भी संक्रमित हो सकता है। कोई कर्मचारी भी लोगों को आपस में शारीरिक दूरी बनाने का निर्देश नहीं दे रहा था।

जब पांच से सात दिनों तक जांच रिपोर्ट नहीं आ रही तो लोग खुद अपनी रिपोर्ट लेने पहुंच रहे हैं। कुछ लोगों को लैब में आकर पता चलता है कि वे संक्रमित हैं, लेकिन तब तक वे न जाने कितने लोगों के संपर्क में आ जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
हरिद्वार में जांच कराने के लिए लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
दोपहर 12 बजे मेला अस्पताल परिसर में सैंपल देने के लिए लोगों की लाइन लगी थी। कई लोगों ने बताया कि वे पिछले दो से तीन घंटों से लाइन में खड़े हैं। कुछ लोगों ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से सैंपल देने के लिए आ रहे हैं, लेकिन का नंबर ही नहीं आ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
हरिद्वार में जांच कराने के लिए लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
दोपहर 12.15 बजे मेला अस्पताल परिसर में कई लोग अपनी जांच रिपोर्ट लेने पहुंचे। लोगों को कहना था कि सैंपल देने के बाद उनके मोबाइल पर मैसेज नहीं आया। कई लोगों ने बताया कि वे पिछले पांच से सात दिनों से रिपोर्ट लेने के आ रहे हैं, लेकिन उनको जांच रिपोर्ट न आने की बात कहते हुए लौटा दिया जाता है। लोगों ने बताया कि कर्मचारियों ने फार्म में उनका गलत नंबर फीड किया है। इसलिए रिपोर्ट की जानकारी नहीं मिल पा रही है।

4 of 6
हरिद्वार में जांच कराने के लिए बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
दोपहर 12.30 बजे मेला अस्पताल परिसर में जब एक महिला का काफी देर तक नंबर नहीं आया तो वह जमीन पर ही बैठ गई। महिला ने बताया कि तीन घंटे से लाइन में लगने के कारण चक्कर आने लगा। इसलिए जमीन पर बैठ गई।
विज्ञापन

5 of 6
हरिद्वार में जांच के लिए बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
दोपहर 12.45 बजे लैब में कई लोग कर्मचारियों से अपनी जांच रिपोर्ट मांग रहे थे। इनमें से कई लोगों को बताया गया कि वे संक्रमित हैं। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से उनको कोविड केयर सेंटर या अस्पताल भेजा गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरिद्वार में जांच के लिए बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
मेला अस्पताल स्थित लैब के कई कर्मचारी संक्रमित मिले थे। इसलिए सैंपलिंग बंद करनी पड़ी। अब मेला अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य विभाग से अनुबंधित निजी लैब लोगों की सैंपलिंग कर रही है। जांच रिपोर्ट समय पर देने के लिए अनुबंधित लैब को निर्देशित किया गया है। सैंपल देने के बाद मैसेज न आने की शिकायत की जांच की जाएगी।
-डॉ. एसके झा, सीएमओ, हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें