देहरादून में कोरोना कर्फ्यू
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, प्रदेश में दस मई तक के लिए तीन जिलों में कोविड कर्फ्यू बढ़ाने का आदेश शासन ने बृहस्पतिवार सुबह जारी किया। शासन की ओर से जारी आदेश में साफ कर दिया गया है कि कोविड कर्फ्यू के बाद भी सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे। देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के संपूर्ण जिला क्षेत्र में कर्फ्यू रहेगा और अन्य जिलों में जिलाधिकारी स्थिति के अनुसार फैसला कर सकते हैं। जिलों के बीच और राज्य से आवागमन पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। इसके साथ ही निर्माण कार्यों को छूट दी गई है।