फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में कोरोना: कोविड टेस्ट कराने के लिए अस्पताल और निजी लैब में उमड़ी भीड़, बैकलॉग भी बढ़ा, तस्वीरें... 

Tue, 20 Apr 2021 08:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
कोविड जांच कराने के लिए कोरोनेशन अस्पताल में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पटेलनगर स्थित दून मेडिकल कॉलेज की लैब के डॉक्टर और टेक्नीशियन समेत पांच लोगों के कोरोना संक्रमित होने से दो दिनों बंद लैब में मंगलवार से जांच शुरू हो गई। पहले दिन करीब 400 लोगों के सैंपल की जांच की गई। साथ ही दून अस्पताल में भी लोगों के सैंपल लिए गए। बता दें कि मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला में और अस्पताल के कलेक्शन सेंटर में दो डॉक्टरों और तीन लैब टेक्नीशियनों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दोनों कार्यों को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया था।

उत्तराखंड: बेड की कमी हुई तो विधायक और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने की पहल, बनाया 150 बेड का कोविड केयर सेंटर

इस दौरान दोनों जगह सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। जिसके चलते कोरोना सैंपल की कलेक्शन और जांच नहीं हो पाई थी। इससे जांच का बैकलॉग भी बढ़ गया। शहर के सबसे बड़े दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सैंपल कलेक्शन और जांच न होने की वजह से इसका सीधा असर राजकीय जिला कोरोनशन अस्पताल और हरिद्वार बायपास रोड स्थित आहूजा पैथोलॉजी लैब समेत विभिन्न निजी लैब पर देखने को मिला।

उत्तराखंड: सरकार का दावा, प्रदेश में खाली हैं 7000 आइसोलेशन और 2500 से अधिक ऑक्सीजन सपोर्टर बेड

वहां भी लोग सैंपल देने को लेकर धक्का-मुक्की करते नजर आए। कोरोनेशन अस्पताल में आमतौर पर रोजाना औसतन 100 लोगों की कोरोना एंटीजन जांच होती थी। वहीं अब करीब 200 लोगों की एंटीजन जांच हो रही है। यह जानकारी जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज उप्रेती ने दी। वहीं, सीएमओ कार्यालय नियुक्त की गई टीम द्वारा भी 500 से अधिक आरटीपीसीर जांच के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

2 of 6
कोविड जांच कराने के लिए कोरोनेशन अस्पताल में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
देहरादून जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनूप कुमार डिमरी ने बताया कि दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल और कॉलेज में चिकित्सा स्टाफ के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण सैंपल कॉलेक्शन और जांच नहीं हो पाई इसलिए इसका असर कोरोनेशन अस्पताल और अन्य निजी निजी लैब में लंबी भीड़ के रूप में नजर आया।
विज्ञापन

3 of 6
कोविड जांच कराने के लिए कोरोनेशन अस्पताल में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
धर्मपुर निवासी सुशील पांडे का कहना है कि कोविड-19 जांच के लिए दो दिन से लाइन में लग रहे हैं। लेकिन नंबर नहीं आ रहा है। सोमवार सुबह 10 बजे से कोरानेशन अस्पताल में लाइन में लगे रहने के बाद भी देर शाम तक नंबर नहीं आया था।

4 of 6
कोविड जांच कराने के लिए आहुजा लैब में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सुरेश निवासी डालनवाला का कहना है कि कोरोना जांच के लिए सुबह से धूप में लाइन में लगे हैं। एक बजे तक तक नंबर नहीं आया। दून अस्पताल मे कोविड जांच बंद होने से कोरोनेशन में सुबह से ही बहुत भीड़ है। 
विज्ञापन

5 of 6
कोविड जांच कराने के लिए इंदिरेश अस्पताल में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
देहरादून जिला कोरोना संक्रमितों के लिहाज से ही नहीं बल्कि कोरोना संक्रमित से हो रही मौतों के मामले में भी हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में एक दिन में  22 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोविड जांच कराने के लिए कोरोनेशन अस्पताल में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
राज्य कोविड-19 कंट्रोल रूम से जारी बुलेटिन के मुताबिक देहरादून के एम्स ऋषिकेश में सात, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आठ, कैलाश अस्पताल में चार, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में एक और सैन्य अस्पताल में दो संक्रमित लोगों की मौत हुई थी। सोमवार को 649 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें