इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने इंडियन मेडिसिन फार्मा सिटी कल कॉरपोरेशन लिमिटेड(आईएमपीसीएल) कंपनी से तीनों दवाइयों की खेप मांगी है, जिसके लिए एमपी सरकार 35.50 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च कर रही है। भारत में भी कोरोनावायरस की दस्तक से हड़कंप मचा है। अब तक देश भर में 34 से ज्यादा मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई, जिनमें से तीन मरीजों के ठीक होने की बात भी कही जा रही है।