शेलेंद्र को कोरोना का टीका लगा
- फोटो : amar ujala
उत्तराखंड में कोरोना का पहला टीका राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के वार्ड ब्वाय शैलेंद्र द्विवेदी को लगाया गया। टीका लगने के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपनी ड्यूटी में जुट गए हैं। दून अस्पताल के रिकार्ड रूम में तैनात द्विवेदी ने कहा कि पिछले लगभग 10 महीने से कोरोना के खिलाफ चल रही जंग अब अपने मुकाम की ओर है। उन्होंने कहा कि ये सामान्य टीके की तरह है। यह ठीक किसी बच्चे को सुई लगने जैसा है। वैक्सीनेशन के बाद अब पहले से ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं।