रैंडम सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए थे
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र, गुजरात, केरल समेत कई स्थानों पर कोविड के मामले बढ़ने के बाद जिलाधिकारी ने आशारोड़ी समेत सभी बॉर्डर, रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, एयरपोर्ट पर रैंडम सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए थे। हालांकि ज्यादातर स्थानों पर अभी जांच की पूरी व्यवस्था नहीं बन पाई है। कई जगह पर केवल कुछ समय के लिए ही सैंपलिंग हो रही है। बताया जा रहा है कि स्टाफ कम होने के कारण जांच की संख्या नहीं बढ़ पा रही है।