फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कारण वीरान हुए हमेशा गुलजार रहने वाले उत्तराखंड के खूबसूरत पर्यटक स्थल, तस्वीरें...

Mon, 24 Aug 2020 08:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
उत्तराखंड के पर्यटक स्थल 2019/2020 - फोटो : अमर उजाला
देशभर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके चलते पांच महीने पहले लगे लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक भी शुरू हो गया है। लेकिन देवभूमि उत्तराखंड के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में अभी भी वीरानी छाई हुई है। कभी ये पर्यटक स्थल पर्यटकों से गुलजार रहते थे। लेकिन अब यहां के हालात बिल्कुल बदल गए हैं। तस्वीरों में देखिए...
विज्ञापन

2 of 6
हरकी पैड़ी मार्च 2020 में और अगस्त में - फोटो : अमर उजाला
हरकी पैड़ी पर लॉकडाउन के बाद से ही तीर्थयात्रियों की आवाजाही बंद कर गई थी। इस बीच कांवड़ यात्रा और सोमवती अमावस्या का स्नान भी पड़ा। इन दोनों ही मौकों पर हरकी पैड़ी पर हर साल लाखों श्रद्धालु स्नान के लिए आते थे। लेकिन इस बार पुलिस की सख्ती के बाद यहां स्नान की इजाजत नहीं दी गई। वहीं, अस्थि विसर्जन के लिए भी बड़ी मुश्किलों से दो से तीन लोग ही आ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
टिहरी झील 2019/2020 - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के बाद टिहरी झील में वीरानी छाई हुई है। 42 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली टिहरी झील में 17 मार्च 2020 से बोटों का संचालन बंद है। 12 जुलाई को सिर्फ एक दिन के लिए झील में बोटों का संचालन हुआ था। झील में 99 बोटों का संचालन होता है। वहीं, कई तरह के वाटर स्पोर्टस का भी पर्यटक लुत्फ उठाते थे। बोटों का संचालन न होने से पर्यटक टिहरी झील की तरफ रूख नहीं कर रहे है।

4 of 6
औली 2019/2020 - फोटो : अमर उजाला
चमोली में वर्षभर पर्यटकों की चहलकदमी से गुलजार रहने वाले पर्यटन स्थल औली में लॉकडाउन के बाद से वीरानगी छाई हुई है। यहां इक्का-दुक्का पर्यटक ही सैर-सपाटे पर पहुंच रहे हैं। हर साल बर्फबारी के बाद से ही पर्यटक यहां आना शुरू कर देते थे। 
विज्ञापन

5 of 6
चोपता 2019/2020 - फोटो : अमर उजाला
रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध लार्ड कर्जन रोड ट्रैक भी पर्यटकों की राह ताक रहा है। यहां बुग्याल क्षेत्र के साथ ही विभिन्न प्रजाति के फूल अपनी खुशबू बिखेर रहे हैं। वहीं,  चोपता भी वीरान है। यहां फैले मखमली बुग्याल और खूबसूरत मौसम का आनंद लेने हर दिन हजारों पर्यटक पहुंचते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऋषिकेश 2019/2020 - फोटो : अमर उजाला
योगनगरी ऋषिकेश में जहां साल भर देशी विदेशी पर्यटकों की चहलकदमी रहती थी, वहां अब सन्नाटा पसरा है। यहां मुनी की रेती, लक्ष्मण झूला, राम झूला, मरीन ड्राइव में हमेशा ही भीड़ रहती थी। लेकिन अब पर्यटक तो दूर यहां आम लोग भी बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें