कोरोना संकट के बीच विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की रौनक भी कम हो गई है। आज 24 अगस्त को भारत में कोरोना वायरस के कारण लागू हुए लॉकडाउन के पांच महीने पूरे हो गए हैं। वहीं, इस बीच उत्तराखंड में चारधाम(बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री) के कपाट भी खोले गए। एक महीने तक यात्रा शुरू नहीं की गई। लेकिन चारधाम में सन्नाटा तब टूटा जब सरकार ने यात्रा केवल उत्तराखंड के मूल निवासियों के लिए खोल दी। देश-विदेश के तीर्थयात्री यहां नहीं आ सके। वहीं, उत्तराखंड के भी बेहद कम ही तीर्थयात्री पहुंचे। तस्वीरें देखिए...