44वें राजपत्रित अधिकारी कंबाटाईजेशन आधार प्रशिक्षण के बाद भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में दो महिलाओं समेत 28 अधिकारी बल की मुख्य धारा में जुड़ गए। अकादमी में 16 माह का कठोर प्रशिक्षण पूरा करने पर शपथ एवं दीक्षांत परेड के बाद इनको यह जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
2 of 5
सोमवार सुबह आईटीबीपी अकादमी के परेड मैदान में ब्रांस बैंड और पाइप बैंड की मधुर धुन पर नव अधिकारियों ने दीक्षांत परेड में कदमताल करते हुए मार्च पास्ट किया। वेशभूषा में आत्मविश्वास से ओतप्रोत नव अधिकारियों ने तिरंगे और बल के ध्वज के नीचे देश की सुरक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की शपथ ली।
विज्ञापन
3 of 5
पास आउट होने वाले सहायक सेनानियों में तेलांगना से 8, उत्तर प्रदेश से 7, आध्र प्रदेश से 5, बिहार से 3, पंजाब से 2, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और महाराष्ट्र से एक-एक प्रशिक्षणार्थी शामिल हैं। सेनानी प्रशिक्षण शैंदिल कुमार ने इन अधिकारियों को शपथ दिलाई। नए अधिकारियों में सहायक सेनानी, इंजीनियर और चिकित्सक शामिल हैं।
4 of 5
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के आज से आपको बल में नई जिम्मेदारी मिल गई है। इससे पूर्व निदेशक ने बतौर मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण किया। परेड का नेतृत्व सहायक सेनानी नरेश चौधरी कर रहे थे। इस मौके पर कराटे और पाइप बैंड का प्रदर्शन भी किया गया। शपथ एवं दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि अकादमी के निदेशक और महानिरीक्षक सुधांशु शेखर मिश्रा ने पास आउट होने वाले अधिकारियों को बधाई दी।
प्रशिक्षण के दौरान पुरस्कार विजेताओं में संपूर्ण प्रशिक्षण गतिविधियों के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी के खिताब से नरेश चौधरी, दूसरे स्थान पर कांति कुमार और आचरण के लिए रवि कुमार को पुरस्कृत किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के अंत में सहायक सेनानी (प्रशासन) मनीष कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।