फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान

Mon, 19 Dec 2016 03:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
हरीश रावत और अंबिका सोनी - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के इस बड़े ऐलान से राज्य सरकार के सहयोगी दल पीडीएफ को झटका लगा है। पीडीएफ के किसी भी सदस्य के निर्दलीय चुनाव मैदान उतरने पर उसे समर्थन नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस सभी 70 सीटों में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
मंत्री प्रसाद नैथानी - फोटो : file photo
चुनाव समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि किसी भी सीट पर पार्टी से बाहर के प्रत्याशी को कांग्रेस समर्थन नहीं करेगी। यदि किसी पीडीएफ के सहयोगी को चुनाव लड़ना है तो उसे कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरना होगा।
 
विज्ञापन

3 of 8
मंत्री प्रसाद नैथानी - फोटो : RajivGupta/AmarUjala
बता दें कि पीडीएफ अध्यक्ष मंत्री प्रसाद नैथानी कांग्रेस के साथ हुए गठबंधन पर अब तक यही बताते आए हैं कि कांग्रेस को समर्थन से पूर्व पार्टी हाईकमान की ओर से यह कहा गया था कि पीडीएफ का कोई सदस्य यदि निर्दलीय चुनाव लड़ता है तो कांग्रेस उस विस क्षेत्र में अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी व पीडीएफ के निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी को समर्थन देगी। 

4 of 8
uttarakhand assembly
इसके अलावा यदि पीडीएफ का कोई सदस्य कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहता है तो उसके लिए भी कांग्रेस पार्टी में रास्ते खुले रहेंगे। सूत्रों की मानें तो चुनाव समिति की रविवार देर रात हुई बैठक में निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन का रास्ता बंद कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन

5 of 8
अंबिका सोनी - फोटो : ANI
चुनाव समिति की बैठक के लिए रविवार को दून पहुंची कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी ने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट इसी माह के अंत तक घोषित कर दी जाएगी। पंजाब में कांग्रेस अपने 61 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है और अब यहां प्रत्याशी घोषित किए जाने हैं।
 
विज्ञापन

6 of 8
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला
पार्टी प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस भवन में चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तराखंड में चुनाव समिति के बाद स्क्रीनिंग कमेटी भी बनाई जा चुकी है। राज्य स्तर पर मिले आवेदनों की समीक्षा की जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि इसी महीने अंत तक पहली लिस्ट जारी कर दी जाए।
 
विज्ञापन

7 of 8
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला
बताया गया है कि यह सूची कांग्रेस के वर्तमान विधायकों की हो सकती है। समझा जा रहा है कि अभी से इनके नामों की घोषणा कर उन्हें चुनाव में प्रचार के लिए अधिक मौका मिल सकेगा। वहीं, मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रत्याशियों की लिस्ट जल्द जारी होगी। इसमें महिलाओं को भी पूरा सम्मान दिया जाएगा।  
 
विज्ञापन

8 of 8
कांग्रेस से टिकट के लिए इस बार लगभग एक हजार से अधिक लोगों ने दावेदारी की है, लेकिन दावेदारों में अधिकतर लोगों ने इसके लिए शुल्क जमा नहीं कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें