फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, सोशल डिस्टेंसिंग हुई तार-तार, 150 से ज्यादा पर मुकदमा दर्ज, तस्वीरें...

Thu, 25 Jun 2020 08:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि के विरोध में गुरुवार को देहरादून में कांग्रेस सड़कों पर उतरी। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राजपुर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में सभा की और मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया। बाद में राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में केंद्र सरकार को तत्काल दाम वृद्धि वापस लेने का निर्देश देने का आग्रह किया गया। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, प्रदर्शन में कई मौके ऐसे आए जिसमें अति उत्साह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग को चुनौती दी। सभा में भी तीन फुट की दूरी का ख्याल नहीं रखा गया और खासी संख्या में कांग्रेसी इकठ्ठा हुए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया गया। मानव श्रृंखला बनाते हुए एक दूसरे का हाथ नहीं पकड़ा गया और तीन-तीन फुट की दूरी बनाकर रखी गई। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सूर्यकांत धस्माना सहित 15 लोगों के खिलाफ नामजद और 150 अन्य पर मुकदमा दर्ज होने को कांग्रेस ने तानाशाही करार दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनहित के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जाने को तैयार है। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पार्टी मुख्यालय में हुई सभा में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में 2014 के बाद से ही लगातार वृद्धि हो रही है। इस आर्थिक मंदी के दौर में इससे महंगाई तेजी से बढ़ रही है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसके चलते कांग्रेसियों ने घंटाघर, दर्शनलाल चौक तक मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया और जमकर नारेबाजी हुई। तख्तियों और पोस्टरों के जरिए विरोध जताया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदर्शन की सूचना प्रशासन को देकर अनुमति मांगी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने सिर्फ 12 लोगों की अनुमति दी। 12 लोगों को लेकर किसी भी तरह से प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सिर्फ 250 लोगों को आने को कहा था, लेकिन अधिक कांग्रेसी प्रदर्शन में शामिल हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें