फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Congress: बदरीनाथ में दिग्गज नेताओं ने की पूजा, देश के अंतिम गांव माणा से भारत जोड़ो यात्रा शुरू

Mon, 07 Nov 2022 03:34 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा क़े पहले दिन माणा में कांग्रेस के दिग्गज नेता पहुंचे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने बताया कि यात्रा का पहला चरण आठ नवंबर को रुद्रप्रयाग में समाप्त होगा। दूसरा चरण टिहरी में श्री देव सुमन व स्वतंत्रता सेनानी गब्बर सिंह के गांव या मूर्ति स्थल से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज सोमवार को जनपद चमोली के सीमांत गांव माणा से शुरू हुई।  कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला, विधानसभा के उपनेता भुवन कापड़ी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माणा गांव पहुंकर यात्रा की शुरुआत की।

विज्ञापन


यात्रा के दौरान राहुल गांधी की ओर से उठाए जा रहे राष्ट्रीय मुद्दों के साथ ही स्थानीय मुद्दे जनता के सामने रख रहे हैं। यात्रा का पहला दिन अंकिता भंडारी को समर्पित किया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि बदरीनाथ दर्शन के बाद यात्रा का पहला दिन अंकिता भंडारी स को समर्पित किया गया है। उन्होंने हत्याकांड की जांच से पहले सबूतों को मिटाने और अभी तक केस से जुडे़ वीआईपी के नाम का खुलासा न किए जाने का आरोप लगाया।

कहा कि सरकार केस को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान यूकेएसएससी, पुलिस और मुक्त विवि, विधानसभा भर्ती सहित अन्य घोटालों को युवाओं के सम्मुख रखा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने इससे पूर्व बैकुंठ चतुर्दशी पर्व पर कमलेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की थी।
विज्ञापन



 

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: क्लीनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट में छोटे अस्पतालों को सरकार दे सकती है राहत, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने बताया कि यात्रा का पहला चरण आठ नवंबर को रुद्रप्रयाग में समाप्त होगा। दूसरा चरण टिहरी में श्री देव सुमन व स्वतंत्रता सेनानी गब्बर सिंह के गांव या मूर्ति स्थल से शुरू किया जाएगा। तीसरे और चौथे चरण की यात्रा कुमाऊं मंडल में की जाएगी। हरिद्वार में गंगा आरती के साथ यात्रा का समापन होगा।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें