फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों की इस सूची ने उड़ाई BJP और कांग्रेस की नींद

Fri, 13 Jan 2017 08:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
सोशल मीडिया - फोटो : demo
सोशल मीडिया पर तैर रही प्रत्याशियों के नामों की सूचियों ने भाजपा और कांग्रेस की नींद उड़ा दी है। भाजपा ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है तो कांग्रेस एफआईआर करने की तैयारी में है। प्रदेश कांग्रेस ने सूची को फर्जी करार दिया है। पार्टी का कहना है कि प्रत्याशियों के नामों की घोषणा संसदीय बोर्ड करेगा।
 
विज्ञापन

2 of 7
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
बता दें कि मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के विधानसभा सीटों पर सहमति बन जाने के बयान आने के बाद सोशल मीडिया पर संभावित प्रत्याशियों के नामों की सूची तैरने लगी। व्हाट्सऐप और फेसबुक पर तैर रही इन सूचियों ने टिकट की कतार में खड़े दावेदारों और उनके समर्थकों की नींद उड़ा दी। जिन दावेदारों के सूची में नाम नहीं थे, उन्होंने दिल्ली की दौड़ लगाई।
 
विज्ञापन

3 of 7
court
कइयों ने पार्टी दिग्गजों को फोन घनघनाए। बेचैन दावेदारों को मनाने में पार्टी दिग्गजों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। पार्टी के प्रदेश प्रचार संयोजक धीरेन्द्र प्रताप ने सूचियों को पूरी तरह फर्जी करार देते हुए इसे सुनियोजित साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस मसले को बेहद गंभीरता से लिया है वह जल्द ही इस मामले में एफआईआर दर्ज कराएंगे।
 

4 of 7
uttarakhand assembly
उधर, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि उम्मीदवारों की कोई सूची जारी नहीं हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही सूची को फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के नाम संसदीय बोर्ड तय करेगा, जिसे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव घोषित करेंगे। विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम के सोशल मीडिया पर इलेक्शन कैम्पेन का जिम्मा राजीव जैन पर होगा। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जैन को अपना प्रतिनिधि बनाया है। उन्होंने इस बारे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी को पत्र भेजकर अपने सोशल मीडिया एकाउंट की भी सूची दी है।
 
विज्ञापन

5 of 7
सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
भाजपा ने मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया एकाउंट पर सवाल उठाया है। पार्टी इस मामले में निर्वाचन आयोग से शिकायत करने की तैयारी में है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता हरीश रावत के फेसबुक और ट्विटर एकाउंट की यूजर आईडी में सीएम शब्द का इस्तेमाल किया गया है जो आचार संहिता का उल्लंघन है।
 
विज्ञापन

6 of 7
अमित शाह (फाइल फोटो)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के फर्जी हस्ताक्षर से उत्तराखंड के 32 प्रत्याशियों की सूची जारी करने के मामले में देर रात अज्ञात के खिलाफ जालसाजी और आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज हो सकता है। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने कानूनी राय मशविरा लेने के बाद डालनवाला पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस के साइबर सेल से जुड़े लोग व्हाट्सअप के जरिये आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में जुटे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एसएसपी स्वीटी अग्रवाल - फोटो : AmarUjala
सोशल मीडिया पर बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लैटर पैड और कथित हस्ताक्षर से करीब 32 प्रत्याशियों की सूची वायरल हुई थी। इसे भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड द्वारा 2017 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी होना बताया गया था। भाजपा ने बुधवार रात को ही सूची को फर्जी बताते हुए कानूनी कार्रवाई की बात कही थी। भाजपाइयों के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को एसएसपी स्वीटी अग्रवाल से मिलकर आरोप लगाया कि पार्टी को नुकसान पहुंचाने के इरादे से यह साजिश रची गई है। तहरीर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डा. देवेंद्र भसीन, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, सह प्रदेश मीडिया प्रभारी बलजीत सिंह सोनी और चुनाव आयोग संपर्क समिति के प्रभारी पुनीत मित्तल की ओर से दी गई है। एसएसपी ने भाजपाइयों को कार्रवाई का भरोसा दिया। विधिक राय लेने के बाद देर शाम एसएसपी ने डालनवाला कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें