ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'काबिल' 25 जनवरी को शाहरुख खान स्टारर फिल्म रईस के साथ रिलीज होगी। फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है।
विज्ञापन
2 of 8
urvashi rautela
काबिल के अब तक कुल 5 गाने रिलीज किए जा चुके हैं। जिनमें से 1981 में रिलीज हुई फिल्म ‘याराना’ के गाने का रीमेक सॉन्ग सारा जमाना लोगों को सबसे ज्यादा भा रहा है।
विज्ञापन
3 of 8
urvashi rautela
जहां पुराना गाना जहां किशोर कुमार ने गाया अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया था। वहीं नए गाने को गाया है पायल देव और रफ्तार ने और इसके वीडियो में नजर आ रही हैं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला।
4 of 8
Youtube
14 दिसंबर को रिलीज हुए इस गाने को अब तक ढाई करोड़ से ज्यादा लोग यूट्यूब पर देख चुके हैं। मेकर्स ने गाने का बिहाइंड द सीन्स वीडियो भी रिलीज किया है।
विज्ञापन
5 of 8
urvashi rautela
इस वीडियो को उर्वशी रौतेला ने अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया है। वीडियो में ऋतिक रोशन और उर्वशी रौतेला गाने की शूटिंग और उसके एक्सपीरियंस को बता रहे हैं। यूं तो यह वीडियो सिर्फ 1 मिनट का है, लेकिन आप वीडियो को देख कर साफ तौर पर अंदाजा लगा सकते हैं कि वीडियो के लिए मेकर्स और उर्वशी रौतेला ने कितनी मेहनत की है।
विज्ञापन
6 of 8
urvashi rautela
पूरा वीडियो आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। वीडियो में उर्वशी बता रही हैं कि कैसे उन्होंने गाने की शूटिंग के लिए 150 किलो का आउटफिट पहना था। ऋतिक रोशन वीडियो में बता रहे हैं कि जब यह गाना रिलीज हुआ था तो वह इस गाने के फैन थे।
विज्ञापन
7 of 8
urvashi rautela
उर्वशी रौतेला ने फोन पर अमर उजाला संवाददाता को बताया कि 'सारा जमाना' गाने के लिए मैंने जो ड्रेस पहनी थी उसका वजन 150 किलो था। शूटिंग के समय इस ड्रेस के वजन के कारण मुझे काफी परेशानी हुई। ड्रेस के वेट से मेरे कंधों पर कई दिनों तक दर्द रहा। लेकिन गाने की डिमांड के लिए मैंने यह ड्रेस पहनी।
म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन भी वीडियो में नजर आते हैं तो जो गाने के बारे में बता रहे हैं। आप वीडियो में कैमरा वर्क और अहमद खान को उर्वशी को डांस स्टेप्स बताते हुए देख सकते हैं। राकेश रोशन प्रोडक्शन्स की यह फिल्म एक ऐसे कपल की कहानी है जो देख नहीं सकते। फिल्म में यामी ऋतिक की प्रेमिका के किरदार में हैं, जिनकी हत्या कर दी जाती है। यामी की मौत का बदला लेने के लिए ऋतिक खुद को ट्रेंड करते हैं और दुश्मनों से यामी की मौत का बदला लेते हैं।