फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक पुस्तक के 'अपमान' पर रुड़की में बवाल, पूर्व विधायक चैंपियन के महल पर हमला, कई घायल

Wed, 01 Jun 2016 08:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
रुड़की में सांप्रदायिक संघर्ष - फोटो : AmarUjala
रुड़की से सटे लंढौरा कस्बे में धार्मिक पुस्तक के कथित अपमान पर हुए सांप्रदायिक संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। आक्रोशित भीड़ ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के रंगमहल में घुसकर गाड़ी में आग लगा दी। भीड़ ने पुलिस चौकी में भी तोड़फोड़ कर वाहनों में आग लगाई। मौके पर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। इसके साथ ही क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है।
विज्ञापन

धार्मिक पुस्तक के 'अपमान' पर रुड़की में बवाल

2 of 6
रुड़की में सांप्रदायिक संघर्ष - फोटो : AmarUjala
जानकारी के मुताबिक रुड़की के पास लंढौरा कस्बे में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन की मार्केट में एक व्यक्ति की दुकान है। इस दुकान को खाली कराने को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

धार्मिक पुस्तक के 'अपमान' पर रुड़की में बवाल

3 of 6
रुड़की में सांप्रदायिक संघर्ष - फोटो : AmarUjala
आज बुधवार दिन में प्रणव चैंपियन के रिश्तेदार ने मार्केट में पहुंचकर दुकान का सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया। इसी बीच दुकानदार ने धार्मिक पुस्तक के अपमान का आरोप लगाया।

धार्मिक पुस्तक के 'अपमान' पर रुड़की में बवाल

4 of 6
रुड़की में सांप्रदायिक संघर्ष - फोटो : AmarUjala
धार्मिक पुस्तक के अपमान की खबर फैलते ही समुदाय विशेष के लोगों में आक्रोश फैल गया। आनन-फानन में आक्रोशित लोगों की भीड़ इकठ्ठा होकर पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन के पुश्तैनी महल के अंदर घुस गई और तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन

धार्मिक पुस्तक के 'अपमान' पर रुड़की में बवाल

5 of 6
रुड़की में सांप्रदायिक संघर्ष - फोटो : AmarUjala
इसके बाद भीड़ ने चैंपियन के रंगमहल के अंदर खड़ी गाड़ियों को आग लगा दी। हमले की खबर फैलते ही दूसरे समुदाय के लोग भी इकठ्ठा हो गए। दोनों पक्षों में पत्थरबाजी और फायरिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक पुस्तक के 'अपमान' पर रुड़की में बवाल

6 of 6
रुड़की में सांप्रदायिक संघर्ष - फोटो : AmarUjala
सूचना पर पहुंची पुलिस से भी लोगों का संघर्ष हुआ। जिसमें कई पुलिस वाले और लोग घायल हुए हैं। मौके पर आईजी संजय गुंज्याल भी पहुंच गए हैं। क्षेत्र में स्थिति काबू करने के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती के साथ धारा 144 लगा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें