फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन और गजराज की हुई जोरदार टक्कर तो गजराज का हुआ ये हाल, तस्वीरें...

Sun, 16 Oct 2016 09:43 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
elephant - फोटो : manish agarwal amar ujala rishikesh
मोतीचूर रेंज में दून-हरिद्वार रेलवे ट्रैक से गुजर रही नंदादेवी एक्सप्रेस से टकराकर एक हाथी की मौत हो गई। हादसे से पार्क प्रशासन में हड़कंप मच गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
elephant
प्रमुख वन संरक्षक समेत आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया गया कि हाथी पार्क की सीमा से बाहर निकल धान की फसल खाने आबादी में गया था, लौटते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन

3 of 10
elephant
​घटनाक्रम के मुताबिक शनिवार तड़के मोतीचूर वन रेंज के वैदिक नगर स्थित रेलवे ट्रैक पर एक हाथी आ गया, इसी बीच वह यहां से गुजर रही नंदादेवी एक्सप्रेस से जा टकराया।

4 of 10
elephant
हादसे के बाद ट्रेन आगे बढ़ गई और घायल हाथी ट्रैक के किनारे जा गिरा। तभी दून की ओर जा रही चैन्नई एक्सप्रेस के चालक ने हादसे की सूचना रायवाला जंक्शन के स्टेशन मास्टर को दी।


 
विज्ञापन

5 of 10
elephant
सूचना पाकर राजाजी टाइगर रिजर्व और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के दृष्टिगत ट्रैक से गुजरने वाली दर्जन भर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई।



 
विज्ञापन

6 of 10
elephant
घायल हाथी को ट्राली में लादकर चीला रेंज में उपचार के लिए लाया गया। हालांकि उपचार के आठ घंटे बाद हाथी ने दम तोड़ दिया। मौके में प्रमुख वन संरक्षक धनंजय मोहन, पार्क निदेशक सनातन, रेलवे ट्रैफिक इंस्पेक्टर एस परिहार, स्टेशन अधीक्षक रायवाला गजेंद्र सिंह पछाई, वार्डन प्रदीप कुमार, कोमल सिंह, रेंज अधिकारी महेंद्र  गिरि, डीपी उनियाल आदि मौजूद थे।
http://vidgyor.com/live/<wbr />vod/auw_articlepage.html#0_<wbr />eilczsld</a>" width="100%" height="500" allowfullscreen frameborder="0">
विज्ञापन

7 of 10
elephant
उधर, घायल हाथी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसे पार्क कर्मियों ने हटाया और मौके पर पहुंचे रेस्क्यू टीम और चिकित्सकों के दल ने घायल हाथी को ट्रंकुलाइज किया।

8 of 10
elephant
इसके बाद हाडड्रा मशीन और रस्सियों के सहारे उसे ट्रैक से किनारे लाया गया। हाथी के कुल्हे में गंभीर चोट लगी थी।

9 of 10
elephant
करीब 10 बजे के बाद बाधित रेलवे ट्रैक सुचारू हो सका।
विज्ञापन

10 of 10
elephant
इसके बाद ही चैन्नई एक्सप्रेस को रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें