घर में बैठे लोगों की नजर अचानक जमीन पर पड़ी तो उनके चेहरे की हवाईयां उड़ गई। 12 फीअ लंबे कोबरा को देखकर उनकी हालत खराब हो गई। वहीं रेस्क्यू टीम के भी पसीने छूट गए। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन
2 of 5
cobra
बालावाला में सरत सिंह नेगी के आवास पर कोबरा होने की सूचना मिलने पर रेस्क्यू दल मौके परर पहुंचा। दल ने कोबरा को कब्जे में ले लिया। यह कोबरा बेहद लंबा और जहरीला था।
विज्ञापन
3 of 5
cobra
इसी दौरान इंदर रोड स्थित डा. विजय खन्ना के मकान से रैट स्नेक (चूहे खाने वाले सांप) को पकड़ा। राजपुर मार्ग स्थित मंजू चौरसिया के निवास से भी रैट स्नेक को कब्जे में ले लिया। प्रेमनगर में देवेंद्र सिंह के मकान से भी रैट स्नेक पकड़ा।
4 of 5
spitting cobra
इस अभियान में टीम लीडर रवि जोशी, नितिन क्षेत्री, बीर सिंह क्षेत्री, अमित भट्ट आदि शामिल थे। टीम लीडर रवि जोशी ने बताया कि कोबरा व तीनों रैट स्नेक्स को आशारोड़ी स्थित राजाजी राष्ट्रीय पार्क में छोड़ दिया गया।
वहीं सामाजिक कार्यकत्री शमीम काजमी ने मौके पर पहुंच कर दस कबूतरों को आजाद कराया। बोरी से छुड़ाने के दौरान दस बेशकीमती कबूतरों में से पांच उड़ गए। खास प्रजाति के पांच कबूतरों को टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने कबूतरों को मालसी जू़ प्रशासन के हवाले कर दिया।