फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद सहकारी बैंकों को लगा बड़ा झटका, उबरना मुश्किल

Mon, 27 Feb 2017 06:22 PM IST
विपिन बनियाल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
नोटबंदी के विरोध में सहकारी बैंक एक दिन की हड़ताल पर रहे थे - फोटो : file photo
नोटबंदी उत्तराखंड में सहकारी बैंकों की साख पर ऐसा बट्टा लगा गई है, जिससे उबरना बहुत मुश्किल होगा। अब सहकारी बैंकों के खाता धारक तेजी से अपना जमा पैसा निकाल रहे हैं। पैसा जमा होने की रफ्तार धीमी है।
 
विज्ञापन

2 of 7
money
ऊधमसिंहनगर जिला सहकारी बैंक से दो महीने के भीतर खाता धारकों ने 35 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं। अन्य बैंकों से भी ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं। लोग अब सहकारी बैंकों में ज्यादा पैसा रखने के मूड में नहीं है। नई सरकार के सामने ये सबसे बड़ी चुनौती होगी।
 
विज्ञापन

3 of 7
money
सहकारी बैंक दस जिलों में संचालित किए जा रहे हैं। पूरे प्रदेश में इन बैंकों की 262 शाखाएं काम कर रही हैं। साढे़ तीन लाख खाता धारक इन बैंकों से जुडे़ हैं। सहकारी समितियां अलग हैं। 
 

4 of 7
कैश
नोटबंदी के तुरंत बाद सहकारी बैंकों के पुराने नोट जमा न करने के फैसले ने इनकी साख पर सबसे ज्यादा असर डाला। खाता धारकों में ये धारणा तेजी से फैली कि अन्य बैंकों के मुकाबले जिला सहकारी बैंकों का कोई न कोई कमजोर पहलु जरूर है। इसके बाद, लोगों ने तेजी से इन बैंकों से पैसा निकालना शुरू कर दिया।
 
विज्ञापन

5 of 7
rupees
सहकारी बैंकों ने राज्य सरकार के निर्देश पर किसानों और अन्य वर्गों के लिए कई ऐसी योजनाओं की शुरूआत की, जो सब्सिडी पर आधारित थी। इसका भुगतान राज्य सरकार को करना था, लेकिन नहीं किया गया। इस वक्त जिला सहकारी बैंकों का राज्य सरकार के स्तर पर 78 करोड़ का भुगतान होना बाकी है।
 
विज्ञापन

6 of 7
rupee
नोटबंदी के बाद जिला सहकारी बैंकों की लोन रिकवरी प्रभावित हुई। बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल लोग मानते हैं कि नोटबंदी सहकारी बैंकों की कमर तोड़ने वाली साबित हुई। हालांकि अब रिकवरी शुरू हो गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
2000 rupees
जिला कॉपरेटिव बैंकों को अपनी एफडी तुड़वाकर खातेधारकों को पैसा देना पड़ा। नोटबंदी के बाद हमारे पास पैसा जमा नहीं हुआ। लोगों में बैंक की साख गिरी, तो तेजी से डिपॉजिट पैसा निकलने का चलन शुरू हो गया है।
-मानवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक

हमारे बैंक की 31 शाखाएं हैं। दो महीने में 35 करोड़ रुपये खाता धारकों ने निकाल लिए हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। खाता धारक अब अपना पैसा हमारे यहां रखना मुफीद नहीं समझ रहा। वर्षों की मेहनत से सहकारी बैंक ने जो जगह बनाई थी, वह नोटबंदी से मिट्टी में मिल गई है।
- सुभाष बेहड़, चेयरमैन, जिला सहकारी बैंक, ऊधमसिंहनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें