कुछ मुलाकातें यादों में हमेशा के लिए दर्ज हो जाती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां सावित्री देवी से इसी साल मई में हुई मुलाकात अब उनकी आखिरी मुलाकात बन गई है। उस समय वह अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे और मां का आशीर्वाद लेकर लखनऊ लौटे थे।
योगी आदित्यनाथ की मां से आखिरी मुलाकात इसी साल नौ मई को हुई थी। वह सात मई को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। शुक्रवार को उन्होंने पंचूर गांव में विष्णु पंचदेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और महायज्ञ में भाग लिया। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद वह शाम करीब पौने पांच बजे अपने पैतृक आवास पहुंचे थे।