फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी की मां के साथ यादें: इसी साल मई में की थी आखिरी मुलाकात, पैतृक गांव पंचूर पहुंचकर लिया था आशीर्वाद

Fri, 20 Nov 2026 02:53 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का आज 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार सुबह 11 बजे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक है। शनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
सीएम योगी मां के साथ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

कुछ मुलाकातें यादों में हमेशा के लिए दर्ज हो जाती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां सावित्री देवी से इसी साल मई में हुई मुलाकात अब उनकी आखिरी मुलाकात बन गई है। उस समय वह अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे और मां का आशीर्वाद लेकर लखनऊ लौटे थे।

योगी आदित्यनाथ की मां से आखिरी मुलाकात इसी साल नौ मई को हुई थी। वह सात मई को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। शुक्रवार को उन्होंने पंचूर गांव में विष्णु पंचदेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और महायज्ञ में भाग लिया। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद वह शाम करीब पौने पांच बजे अपने पैतृक आवास पहुंचे थे।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सीएम योगी मांग के साथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यहां उन्होंने अपनी मां सावित्री देवी का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही बहनों और अन्य नाते-रिश्तेदारों से भी मुलाकात की थी।

विज्ञापन

3 of 5
सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

 परिवार और ग्रामीणों ने उन्हें भावुक माहौल में विदाई दी। इसके बाद योगी आदित्यनाथ बिथ्याणी स्थित महाविद्यालय पहुंचे।

4 of 5
अपनी मां के साथ सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यहां उन्होंने अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और अपने दिवंगत पिता आनंद सिंह बिष्ट की प्रतिमा का अनावरण किया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम योगी मांग से आशीर्वाद लेते - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मई में हुई मां-बेटे की यह मुलाकात अब आखिरी मुलाकात बन गई है। एक मां के स्नेह और आशीर्वाद से जुड़ी ये यादें अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के लिए जीवनभर की स्मृतियां रहेंगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें