बीए उत्तीर्ण अर्चना बिष्ट ऑफिस मैनेजमेंट की डिप्लोमा धारक है। अर्चना ने ऊधमसिंहनगर की कंपनी स्नाइटर में साक्षात्कार दिया था। अर्चना के साथ-साथ आनंद सिंह बिष्ट ने अपनी बेटी की पुत्री लक्ष्मी रावत को भी नौकरी दिलाने के लिए साक्षात्कार कराया था।
उन्होंने बताया था कि अन्य अभ्यर्थियों की तरह वह मेले में अपनी पोती और नातिन को नौकरी दिलाने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने अपने पुत्र योगी आदित्यनाथ से इस संबंध में कोई वार्ता तक नहीं की थी।
रोजगार मेले में उनके पहुंचने पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने मंच पर बैठाकर सम्मान दिया था। युवाओं के बीच भी वह आकर्षण का केंद्र बने थे और अभ्यर्थियों ने उनके साथ सेल्फी ली थी।