डॉ. अकरम ने बताया कि आंनद सिंह बिष्ट को मुख्य रूप से पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, लो-बीपी और पैरों में गैंगरीन की समस्या थी। अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनकी स्वास्थ्य संबंधी जांच कराई गई। रिपोर्ट के आधार उनका उपचार किया जा रहा था।
रविवार देर रात उनकी तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने लगीं, लेकिन एम्स के सूत्रों के मुताबिक बिष्ट की हालत गंभीर बनी हुई थी। योगी आदित्यनाथ के पिता उत्तराखंड में यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते थे। वे फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे। उसके बाद से वे अपने गांव में रह रहे थे।
योगी आदित्यनाथ बचपन में ही अपना परिवार छोड़कर गोरखपुर महंत अवेद्यनाथ के पास चले आए थे।
योगी आदित्यनाथ के आनंद सिंह बिष्ट के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। ईश्वर इस पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे और समस्त पारिवारजनों को इस असह्य दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे... ओम शान्ति।
- रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री
स्पीकर ने निधन पर जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता की हालत गंभीर होने से उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। अग्रवाल ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
अग्रवाल ने शोक संदेश में कहा कि दुखी परिवार एवं क्षेत्रवासियों को ईश्वर इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।